हिमाचल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू और लाहौल में हिंमखंड गिरे
गुरुवार को कुल्लू और लाहौल में हिमखंड गिरे हैं। लाहौल में भी आज भी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सोलन और धर्मशाला में पुलिस भर्ती स्थगित कर दी गई है। नारकंडा-कुफरी समेत लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, शिमला और सिरमौर के कई इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। पांगी घाटी ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है। कल मनाली और पहाड़ों की रानी शिमला में भी बर्फ के फाहे गिरे। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।