गंगाजल वितरित किया।
- फोटो : संवाद
गसोता महादेव मंदिर में अमर उजाला ने श्रद्धालुओं को वितरित किया गंगाजल
महाशिवरात्रि के पर्व पर हमीरपुर जिलाभर के देवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गसोता महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गई। अमर उजाला की ओर से गसोता महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को निशुल्क गंगाजल वितरित किया। श्रद्धालुओं ने इस गंगाजल को गसोता महादेव के शिवलिंग पर अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रामपुर किन्नौर के शिव मंदिरों में सुबह से काफी भीड़ देखने को मिली। भजन-कीर्तन का दौर भी इस दौरान जारी रहा। भक्तों ने दूध, दही, धतूरा, भांग, बेलपत्र, गन्ना, बेर आदि गंगाजल के साथ चढ़ाया। वहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना कार्यक्रम भी सुबह से शुरू हो गया। मंदिर में माहौल भक्तिमय हो गया।