फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए विशेष पैकेज: 3895 रुपये देकर कार में घूम आइए भीमाकाली मंदिर, हाटू पीक और कुफरी

Wed, 18 Aug 2021 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
1 of 5
हाटू पीक (नारकंडा) - फोटो : अमर उजाला
अगर आप ऊपरी शिमला के ऐतिहासिक मंदिरों और पर्यटक स्थलों के दीदार का करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। पर्यटन विकास निगम ने इसके लिए विशेष पैकेज तैयार किया है। दो दिन और एक रात के इस पैकेज में आप भीमाकाली मंदिर (सराहन), हाटू पीक (नारकंडा) और कुफरी की वादियों को निहार सकेंगे। निगम ने इसके लिए दो पैकेज जारी किए हैं। एक कार से और दूसरा टेंपो ट्रैवलर से। पैकेज में रहने-खाने की व्यवस्था निगम की रहेगी। अगर कार में जाना चाहते हैं तो इसके लिए 3895 रुपये देने होंगे। टेंपो ट्रैवलर में सफर करने के लिए 3560 रुपये चुकाने होंगे। ऑफ सीजन में ये दरें और भी कम रहेंगी। ऑफ सीजन में इस पैकेज की कीमत 3535 रुपये कार के माध्यम से और 3310 रुपये टेंपो ट्रैवलर प्रति पर्यटक रखी गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
भीमाकाली मंदिर (सराहन) - फोटो : अमर उजाला
निगम के वरिष्ठ प्रबंधक डीडी शर्मा ने बताया कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मां भीमाकाली दर्शन पैकेज घोषित किया गया है। दो दिन और एक रात के इस पैकेज में पर्यटकों को माता भीमाकाली के दर्शन करवाए जाएंगे। पैकेज में पर्यटकों को शिमला से नारकंडा ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कुफरी - फोटो : अमर उजाला
यहां पर निगम के होटल हाटू में दोपहर का भोजन कराने के बाद हाटू पीक ले जाया जाएगा। हाटू में दर्शनों के बाद पर्यटक रामपुर बुशहर में होटल बुशहर रिजेंसी में चाय के बाद पर्यटक मां भीमाकाली के दर्शनों के लिए सराहन पहुंचेंगे। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पर्यटक पर्यटन निगम के सराहन स्थित होटल श्रीखंड में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन मां भीमाकाली के दर्शनों के बाद होटल हाटू में दोपहर के भोजन के बाद शिमला के लिए वापस होंगे। इस दौरान वे कुफरी की वादियों का आनंद भी ले सकेंगे। यहां निगम के कैफे ललित में जलपान का प्रबंध किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिमला से होगी पैकेज की बुकिंग- पैकेज की बुकिंग और जानकारी के लिए शिमला माल स्थित मार्केटिंग ऑफिस के दूरभाष नंबर 0177-2658302 और 0177-2652561 पर संपर्क किया जा सकता है। निगम की वेबसाइट पर भी जानकारी मुहैया करवाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें