फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हेरिटेज रेलवे ट्रैक का पहला ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित

Thu, 22 Nov 2018 10:09 AM IST
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शोघी
विज्ञापन
1 of 6
विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर स्थित शोघी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पहला ‘सेल्फी प्वाइंट’ स्थापित किया गया। सैलानी अब यहां ट्रैक के बगल में डिसप्ले स्टैंड पर ऐतिहासिक जेडडीएम-3 लोको 157 और 484 कोच के साथ सेल्फी खिंचवा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शिमला से शोघी तक चलने वाली ज्वॉय राइड सहित अन्य गाड़ियों में सफर करने वाले सैलानियों के लिए सेल्फी स्टैंड बनाने के आदेश दिए थे। आधुनिक इंजन आने के बाद अब उक्त इंजन का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
विज्ञापन

3 of 6
बुधवार को कालका और शिमला स्टेशन से आए रेल अधिकारियों की मौजूदगी में गोविंदगढ़ से मंगवाई मोबाइल क्रेन की मदद से इंजन और कोच मेन ट्रैक से उठा कर डिसप्ले स्टैंड पर स्थापित किया गया। इसके लिए दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कोई भी ट्रेन यहां से होकर नहीं गुजरी।

4 of 6
नैरोगेज डीजल शेड कालका से इंजन और कोच दो दिन पहले ही शोघी पहुंचा दिए थे। रेलवे के एडीएमई सोहन लाल राहुल ने बताया कि इंजन और कोच को डिसप्ले स्टैंड पर स्थापित करवा दिया है। एसएसई कालका अश्वनी गुप्ता, अनिवेश सैनी, मुख्य लोको निरीक्षक विजेंद्र सिंह, दिलाराम, आईएल नेगी, सुरेंद्र शर्मा, एसएसई वर्क्स शिमला विष्णु सौरोत, प्रतीक कुमार, आरपीएफ एएसआई राजकुमार अपनी टीम के साथ यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 6
शोघी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू कर दिया है। यहां प्लेटफार्म पर आकर्षक पेवर टाइलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा सैलानियों के लिए दो आधुनिक प्लेटफार्म शेल्टर भी बनाए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर स्थापित सेल्फी प्वाइंट के इर्द-गिर्द आकर्षक रेलिंग और सजावटी पौधे लगाने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
22 मीटर लंबे डिसप्ले स्टैंड पर 37 टन वजन का लोको 157 और 12 टन भारी 484 कोच स्थापित किया गया है। 18 सीटर कोच में गार्ड केबिन के अलावा सामान रखने का स्थान भी है। सैलानी इस कोच के भीतर भी फोटोग्राफी कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें