फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त संग दलाईलामा ने कुछ यूं मनाया अपना जन्मदिन

विज्ञापन
1 of 8
अपने खास दोस्त के साथ दलाईलामा ने अपना जन्मदिन मनाया। वे काफी खुश दिखे और दोस्त नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आर्कबिशप डेसमंड टुटू के साथ डांस भी किया।
विज्ञापन

दोस्त संग दलाईलामा ने कुछ यूं मनाया अपना जन्मदिन

2 of 8
टुटू की ओर से इच्छा जाहिर करने पर अपर टीसीवी नड्डी में दलाईलामा का जन्मदिन मनाया गया। टीसीवी में पब्लिक मीटिंग के दौरान हजारों तिब्बती विद्यार्थी और विदेशी अनुयायी जुटे हुए थे।
विज्ञापन

दोस्त संग दलाईलामा ने कुछ यूं मनाया अपना जन्मदिन

3 of 8
जैसे ही सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने हैप्पी बर्थडे टू यू गाना शुरू किया तो टुटू ने दलाईलामा का हाथ पकड़कर डांस करना शुरू कर दिया। यह देख टीसीवी में माहौल खुशनुमा हो गया। इस दौरान दलाईलामा और टुटू विद्यार्थियों से रूबरू भी हुए।

दोस्त संग दलाईलामा ने कुछ यूं मनाया अपना जन्मदिन

4 of 8
इस मौके पर नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आर्कबिशप डेसमंड टुटू ने कहा कि धर्मशाला आकर वह बहुत आनंदित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने तिब्बती छात्रों से कहा कि एक दिन आएगा, जब आप स्वतंत्र तिब्बत में वापस जाएंगे।

विज्ञापन

दोस्त संग दलाईलामा ने कुछ यूं मनाया अपना जन्मदिन

5 of 8
उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हम कई बरसों तक अन्याय के बीच रहे। लेकिन, 1990 में हमारे प्रिय नेल्सन मंडेला और अन्यों की जेल से रिहाई के बाद निर्वासितों की घर वापसी हुई। एक दिन आपका भी आएगा जब आपका प्यारा तिब्बत आजाद हो जाएगा। पूरे विश्व का समर्थन दलाईलामा के साथ है।
विज्ञापन

दोस्त संग दलाईलामा ने कुछ यूं मनाया अपना जन्मदिन

6 of 8
तिब्बत की आजादी को लेकर चीन सरकार को भी अपना नजरिया बदलना होगा। भारत ने बौद्ध धर्म को संरक्षित किया है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दलाईलामा मेरे परम प्रिय मित्र हैं। उनकी वजह से ही मैं आज यहां पर आया हूं।
विज्ञापन

दोस्त संग दलाईलामा ने कुछ यूं मनाया अपना जन्मदिन

7 of 8
उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत के लिए भारत सरकार का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

दोस्त संग दलाईलामा ने कुछ यूं मनाया अपना जन्मदिन

8 of 8
युवा पीढ़ी को धार्मिक संदेश देते हुए दलाईलामा ने कहा कि वह बौद्ध धर्म को संजो कर रखें। यह सब तिब्बत की आजादी के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें