फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक हर सर्विस पर करते हैं 'चार्ज' जानिए कितना?

Thu, 23 Apr 2015 02:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
सभी बैंक अपने उपभोक्ताओं से हर सर्विस के लिए चार्ज करते हैं। शायद आप इससे अनजान होंगे। मगर यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।


विज्ञापन

बैंक हर सर्विस पर करते हैं 'चार्ज' जानिए कितना?

2 of 8
मिनिमम बैलेंस न रखने पर होता है इतना चार्ज
मिनिमम बैलेंस न रखने पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नैशनल बैंक कोई फीस नहीं लेता है। एचडीएफसी बैंक के सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न होने की स्थिति में अलग अलग स्लैब के मुताबिक चार्ज वसूल करता है। इसमें 150 से 600 रुपए तक पेनल्टी लगती है। आईसीआईसीआई बैंक में मिनिमम बैलेंस न रखने पर बैंक बड़े शहरों में 100 रुपए महीना पेनल्टी और छोटे शहरों में 50 रुपए महीने के हिसाब से पेनल्टी लगाता है।
विज्ञापन

बैंक हर सर्विस पर करते हैं 'चार्ज' जानिए कितना?

3 of 8
दोबारा एटीएम पिन जारी करने पर होती है इतनी वसूली
दोबारा एटीएम पिन जारी करने पर SBI 51 रुपए, PNB 25 रुपए, HDFC 50 रुपए और ICICI 50 रुपए फीस ले रहा है।

बैंक हर सर्विस पर करते हैं 'चार्ज' जानिए कितना?

4 of 8
चैक बुक ईशू करने पर होगी इतनी वसूली
अगर आप साल में दूसरी बार चेक बुक ईशू करवाते हैं तो SBI पहली चेक बुक फ्री देगा। वहीं दूसरी बार चेक बुक लेने पर 2 रुपए प्रति चेक लीफ देने होंगे। PNB पहली चेक बुक फ्री देता है। दूसरी बार चेक बुक लेने पर बैंक 2.25 से 2.50 रुपए प्रति चेक लीफ के हिसाब से ग्राहकों को चार्ज करता है। HDFC बैंक भी अन्य बैंकों की तरह पहली चेक बुक फ्री दे रहा है। वहीं दूसरी बार चेक बुक लेने पर ग्राहकों से (25 लीफ के) 50 रुपए वसूल किए जाते हैं। ICICI पहली चेक बुक फ्री और दूसरी बार चेक बुक लेने पर (25 लीफ) के 75 रुपए चार्ज करता है।
विज्ञापन

बैंक हर सर्विस पर करते हैं 'चार्ज' जानिए कितना?

5 of 8
SBI:  बिना फीस के जारी करता है। एक साल बाद 100 रुपए सालाना फीस ली जाती है।

PNB:  बिना फीस के जारी करता है। एक साल बाद 100 रुपए सालाना फीस ली जाती है।

HDFC:  बिना फीस के जारी करता है। एक साल बाद 150 रुपए सालाना फीस ली जाती है।

ICICI : बिना फीस के जारी करता है। एक साल बाद 150 रुपए सालाना फीस ली जाती है।
विज्ञापन

बैंक हर सर्विस पर करते हैं 'चार्ज' जानिए कितना?

6 of 8
प्रिंटेड स्टेटमेंट लेने पर
SBI, ICICI और PNB कोई फीस नहीं लेता है। HDFC ब्रांच से प्रिंटेड स्टेटमेंट निकलवाने की 100 रूपए फीस ली जाती है।

विज्ञापन

बैंक हर सर्विस पर करते हैं 'चार्ज' जानिए कितना?

7 of 8
इंस्टा अलर्ट पर आपसे होती है इतनी वसूली
SBI इंस्टा अलर्ट पर 15 रुपए चार्ज करता है। PNB 17 रुपए, HDFC: 17 रुपए और ICICI बैंक इसके लिए 15 रुपए ग्राहकों से चार्ज के लिए रूप में लेता है।
विज्ञापन

बैंक हर सर्विस पर करते हैं 'चार्ज' जानिए कितना?

8 of 8
पासबुक इशू करने पर नहीं लगता कोई चार्ज
पासबुक इशू करने  के मामले में कोई भी बैंक उपभोक्‍ताओं से किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं करता। इसके साथ ही बैलेंस इन्क्वायरी के लिए भी  बैंकों द्वारा कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें