ऊना शहर के निर्माणाधीन बस अड्डे के पास युवकों ने एचआरटीसी बस चालक की बुरी तरह से पिटाई कर डाली। इससे मामला गरमा गया। वारदात में करीब आधा दर्जन लोगों ने लात-घूसों से चालक के कपड़े तक फाड़ डाले। मारपीट के बाद चालक ने बस को सड़क के बीच खड़ा कर दिया। जिससे मुख्य मार्ग पर कुछ देर लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।