फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः पुलिस- बदमाशों में फिर मुठभेड़, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, सिपाही को लगी गोली

Sat, 18 Aug 2018 02:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

यूपी का आजमगढ़ में शुक्रवार शाम एक बार फिरस से पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। पुलिस की कस्टडी से हत्यारोपी को भगाने की कोशिश नाकाम हो गई। मुठभेड़ में आजमगढ़ के अहरौला बाजार में मिठाई व्यापारी जितेंद्र मोदनवाल उर्फ नाटे की हत्या में शामिल 50 हजार के इनामी बदमाश अकबर को दबोच लिया गया। वहीं गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। इससे पहले 14 अगस्त को हुए पुलिस मुठभेड़ में भी 50 हजार का एक इनामी दबोचा गया था।  आगे की स्लाइड्स में देखें.....

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला


एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसओ अतरौलिया ने मुखबिर की सूचना पर अकबर को गांव लोहारा से शुक्रवार शाम सात बजे गिरफ्तार किया था। गोली लगने से एक सिपाही के घायल होने के बाद दो सिपाही अकबर को अहरौला थाने ले जा रहे थे। रास्ते में पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और फायर कर अकबर को लेकर भागने लगे। गोली लगने से सिपाही दीनबंधु जख्मी हो गया। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। 

 
विज्ञापन

3 of 7
आजमगढ़ में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
एसओ अहरौला ने बाजार के बाईपास पर चेकिंग शुरू करा दी। रोकने के लिए कहने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अकबर घायल हो गया। वहीं दो आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि अकबर अतरौलिया बाजार का निवासी है। उसके पास से पिस्टल और बाइक बरामद हुई है, जिसका प्रयोग नाटे की हत्या के लिए किया गया गया था। फरार बदमाश अहरौला निवासी आकृति पांडेय और सुजीत पांडेय है। इन सभी ने मिलकर जेल में बैठे बिक्की सिंह के कहने पर 11 अगस्त की सुबह जितेंद्र की हत्या की थी।
 

4 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

11 अगस्त को कस्बे में दिनदहाड़े मिठाई व्यवसाई की हत्या से भड़के व्यापारी लगातार आंदोलन की राह पर थे। सांसद नीलम सोनकर के आश्वासन के बाद उन्होंने पुलिस को खुलासे के लिए दो दिन का वक्त दिया था। इसके बाद फिर आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि पुलिस ने इसी समय में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लोगों के गुस्से पर को शांत करने में कामयाबी पाई है।


 
विज्ञापन

5 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

अहरौला में मिठाई व्यवसाई जितेंद्र मोदनवाल उर्फ नाटे मोहन को 11 अगस्त की सुबह 8 बजे दुकान पर चाय पीने के बाद बाइक सवार तीन आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।  थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर व्यवसायी की हत्या के बाद भी सवा घंटे बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने लाश को सड़क पर रखकर अहरौला बुढ़नपुर मार्ग जाम कर दिया था। पुलिस को भी खदेड़ दिया था। 
 
विज्ञापन

6 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

 एसपी के 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना का पर्दाफाश के आश्वासन के बाद लाश उठाई थी। दूसरे दिन से व्यापारियों ने बाजार बंद कर और भारी विरोध विरोध प्रदर्शन किया था। बाजार को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया था। लगातार तीन दिन तक आंदोलन चलने के बाद चौथे दिन मौके भाजपा के जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह पहुंचे थे और परिवार का भूख हड़ताल तुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी अनशन चलता रहा। डीएम के मानने पर  दुकान पांचवें दिन खोल दी। पसांसद नीलम सोनकर ने भी मौके पर पहुंच जल्द पर्दाफाश करने के लिए कहा था। सातवें दिन शुक्रवार रात आठ बजे के बाद पुलिस कोकामयाबी मिली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें