फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तस्वीरें: भाई बना जल्लाद, लांघी दरिंदगी की हदें, कान-अंगूठा चबाकर कर दिए अलग

Mon, 18 Sep 2017 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
1 of 8
देवभूमि हिमाचल के सोलन में भाई-बहन का रिश्ता तार-तार हो गया है। सोलन में एक युवक ने विधवा बहन के कान और अंगूठा दांत से काटकर अलग कर दिए। दांतों से शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जख्म कर दिए।

2 of 8
देवभूमि हिमाचल के सोलन में भाई-बहन का रिश्ता तार-तार हो गया है। सोलन में एक युवक ने विधवा बहन के कान और अंगूठा दांत से काटकर अलग कर दिए। दांतों से शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जख्म कर दिए। नशे में धुत दिव्यांग युवक पूरी रात बहन को प्रताडि़त करता रहा और सुबह छह बजे कमरा बंद कर फरार हो गया।

3 of 8
महिला रात भर चिल्लाती रही, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आया। सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

4 of 8
पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। उसका मेडिकल करवाकर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दिव्यांग है। आरोपी की पहचान मंगतराम (34) निवासी धोबीघाट के रूप में हुई है, जबकि पीडि़त महिला की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है।

5 of 8
महिला ने बताया कि उसका भाई देररात शराब के नशे में घर आया और उसका दरवाजा खटखटाने लगा। जब दरवाजा खोला तो उसके साथ उलझ गया। उसने महिला की पिटाई शुरू कर दी। पहले डंडे से महिला पर हमला किया। उसके बाद दांतों से उसका कान अलग कर दिया। हाथ के अंगूठे को भी चबाकर अलग कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
महिला ने बताया कि उसका भाई सुबह तक उसे प्रताडि़त करता रहा। महिला के अनुसार इससे पूर्व भी उसका भाई उसके साथ मारपीट कर चुका है। उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस के समय पर न आने की बात कही है। महिला के पड़ोसियों ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई।

7 of 8
उधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट करने तथा बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी का कहना है कि महिला ने दुष्कर्म के प्रयास की बात नहीं कही है। इसकी वजह से यह धारा नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने कहा कि शहर में महिला से मारपीट की शिकायत आई थी। मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी के नशे में होने की बात सामने आई है। सिटी चौकी पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला व उसके पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए हैं।
Next
AU ऐप में पढ़ें