फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कर होटल से बाहर निकली लड़की, कुछ घंटों बाद किचन के फ्रीजर में मिली उसकी लाश

Sun, 17 Sep 2017 11:41 AM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Kenneka Jenkins
अमेरिका के शिकागों में एक किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। लड़की की उम्र 19 साल है और शिकागो के रोसमेंट में स्थित क्राउन प्लाजा होटल में पार्टी मनाने गई थी।

लड़की पार्टी के बाद नशे की हालत में झूमती हुई बाहर निकली थी लेकिन थोड़ी देर बाद होटल के एक किचन में मौजूद फ्रीजर में मृत पाई गई। 
विज्ञापन

होटल में नशे में झूमती हुई केन्नका जेंकिंस

2 of 5
Hotel
सीसीटीवी से एक वीडियो फुटेज भी सामने आई है जिसमें वह नशे में नजर आ रही है। मृतिका ने अपने मोबाइल से आखिरी बार शनिवार सुबह 1.30 बजे एक मैसेज भी भेजा था। रोसमोंट पुलिस ने मामला दर्ज कर होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी

3 of 5
kennaka jenkins
वीडियो फुटेज से ये साफ नहीं हो पा रहा है कि मृतिका केन्नका जेंकिंस फ्रीजर के पास गई थी या नहीं। लेकिन पुलिस ने केन्नका के फ्रीजर के पास जाने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि केन्नका के शनिवार रात करीब 1.30 बजे लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। लेकिन रविवार की सुबह करीब 1 बजे केन्नका फ्रीजर में मृत मिली। 

मेरी बेटी डबल स्टील दरवाजा नहीं खोल सकती

4 of 5
Tereasa Martin
केन्नका की मां टेरेसा मार्टिन ने कहा कि, पुलिस ने बताया कि केन्नका की मौत ज्यादा शराब पीने के कारण फ्रीजर में गिर जाने से हुई। लेकिन टेरेसा का कहना है कि अगर उनकी बेटी ने शराब पी हुई होती तो उसे दरवाजा खोलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती। टेरेसा ने आगे कहा कि डबल स्टील वाले दरवाजे को उनकी बेटी अकेले नहीं खोल सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सुरक्षा के पूरेे इंतजाम

5 of 5
Hotel
लेकिन पुलिस के लिए ये मामला पूरी तरह से उलझ चुका है क्योंकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़की की मौत कैसे हुई। इस घटना घटना पर होटल प्रबंधन का कहना है कि यहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम है और यहां किसी भी तरह की चूक होना संभंव नहीं है।

लेकिन घटना से 'हम पूरी तरह अंचभित है। इस दुख भरे समय में मृतिका के परिजनों के लिए हमारी संवेदनाएं हैं।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें