मंडी जिले में मार्केट में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू के दौरान कई स्थानों में सन्नाटा पसरा रहा। राजधानी शिमला के तमाम बाजार बंद रहे। सड़कों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद दिखी। मंडी, सुंदरनगर और नेरचौक में बाजारों में सामान्य चहल-पहल दिखी। सरकाघाट में पहले दिन धारा 144 की धज्जियां उड़ती दिखी। बस स्टैंड और सामुदायिक भवन में लोग समूहों में दिखाई दिए। चंबा बस स्टैंड में कोरोना नियमों की अवहेलना और बसों में सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार रही।