हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को दूसरे दिन भी निजी बसों के पहिये थम रहे। हड़ताल की वजह से प्रदेशभर में लोगों को एक से दूसरे स्थान पर जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रदेश के करीब 35 सौ रूटों पर बसों के न चलने से लोगों को सरकारी बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, मोर्चे पर डटी एचआरटीसी ने 630 बसें अतिरिक्त बसें चलाईं। हड़ताल की वजह से एचआरटीसी की बसों में ऑक्यूपेंसी बढ़ने से निगम की कमाई भी बढ़ गई।