फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में सीटू का प्रदर्शन जारी, सड़क जाम कर रहे कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
शिमला में राज्य सचिवालय के बाहर वीरवार को प्रदर्शन करने जा रहे सीटू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सड़क जाम करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विशाल मेगा मार्ट के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, सचिवालय तक नहीं जाने दिया। - फोटो : अमर उजाला
शिमला में राज्य सचिवालय के बाहर वीरवार को प्रदर्शन करने जा रहे सीटू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सड़क जाम करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विशाल मेगा मार्ट के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, सचिवालय तक नहीं जाने दिया।

 
विज्ञापन

2 of 5
यहां करीब पंद्रह मिनट तक सीटू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जैसे ही प्रदर्शनकारी सड़क जाम करने के लगे पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। - फोटो : अमर उजाला
यहां करीब पंद्रह मिनट तक सीटू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जैसे ही प्रदर्शनकारी सड़क जाम करने के लगे पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

3 of 5
किन्नौर के शौंगटोंग जल विद्युत परियोजना के कामगारों के समर्थन में सीटू कार्यकर्ताओं ने 29 अप्रैल तक राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में वीरवार को सीटू कार्यकर्ता सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी स्वयं वीरवार को मौके पर मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला
किन्नौर के शौंगटोंग जल विद्युत परियोजना के कामगारों के समर्थन में सीटू कार्यकर्ताओं ने 29 अप्रैल तक राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में वीरवार को सीटू कार्यकर्ता सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी स्वयं वीरवार को मौके पर मौजूद रहे।

4 of 5
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से काफी दूर विशाल मेगा मार्ट के पास ही रोक दिया। बीते दिनों की तरह सचिवालय गेट तक नहीं आने दिया। वीरवार को सीटू के राज्य सचिव एनडी रणौत की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से काफी दूर विशाल मेगा मार्ट के पास ही रोक दिया। बीते दिनों की तरह सचिवालय गेट तक नहीं आने दिया। वीरवार को सीटू के राज्य सचिव एनडी रणौत की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीटू नेता एनडी रणौत ने कहा कि शौंगटोंग प्रोजेक्ट में श्रम कानून लागू नहीं किए जा रहे हैं। 111 मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया गया है। मजदूरों की आवाज को दबाने के लिए शौंगटोंग, पवारी, तांगालिंग, रल्ली और कड़छम के 13 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन किन्नौर मजदूरों की अनदेखी कर रहा है। - फोटो : अमर उजाला
सीटू नेता एनडी रणौत ने कहा कि शौंगटोंग प्रोजेक्ट में श्रम कानून लागू नहीं किए जा रहे हैं। 111 मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया गया है। मजदूरों की आवाज को दबाने के लिए शौंगटोंग, पवारी, तांगालिंग, रल्ली और कड़छम के 13 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन किन्नौर मजदूरों की अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें