चंद्र ग्रहण 2021
जहां ग्रहण दिखे, वहीं सूतक : जहां चंद्र ग्रहण दिखाई पड़ता है, उस स्थान पर ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। भारतीय समयानुसार कार्तिक पूर्णिमा पर ग्रहण का प्रारंभ दिन में 12 बजकर 48 मिनट, ग्रहण मध्य 02 बजकर 33 मिनट तथा ग्रहण मोक्ष सायं 04 बजकर 17 मिनट पर होगा। जिन स्थानों पर ग्रहण दिखाई पड़ेगा, वहीं पर ग्रहण के सूतक आदि का विचार किए जाने की जरूरत है, अन्य स्थानों पर नहीं। चंद्रोदय के समय भारत के सुदूर पूर्वी राज्यों, अरुणाचल प्रदेश तथा असम के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में ग्रहण स्वल्पग्रास ग्रस्तोदय के रूप में बहुत ही कम समय के लिए दिखाई देगा। चंद्रमा ग्रस्त ही उदय होगा तथा उदय के कुछ ही मिनटों के बाद ग्रहण समाप्त हो जाएगा।