उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान की स्वात घाटी में हुई परवरिश से शुरू हुई मलाला की यात्रा महिलाओं की मुफ्त शिक्षा के साथ जारी है। 2009 में तालिबान बंदूकधारियों ने स्वात घाटी पर कब्जा कर लिया था साथ ही वहां पर शरिया कानून लागू कर दिया था। जिसके बाद मलाला ने महिलाओं के अधिकारों की बात करते हुए कहा कि लड़कियों को कम से कम पूर्ण शिक्षा का अधिकार तो है ही।