First Women in India : भारत पुरुष प्रधान देश है, जहां एक दौर था जब महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था। बाल विवाह, विधवा विवाह समेत कई रूढ़िवादी प्रथाओं से भारतीय समाज ग्रसित था। हालांकि वक्त के साथ इन विचारधाराओं में बदलाव आया और प्रथाओं का अंत हुआ। आज महिलाएं उन बाधाओं को पार करके कामयाबी की राह तलाश रही हैं। कई क्षेत्रों में महिलाओं का परचम हैं। वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला है। वहीं राजनीति से लेकर खेल जगत और रक्षा क्षेत्र से लेकर प्रशासनिक सेवा तक में महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है।
हालांकि महिलाओं को इन क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का श्रेय इतिहास की कुछ महिलाओं को जाता है, जो अपने कार्य और प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। भारत की कुछ महिलाएं हैं जो अपने क्षेत्र में प्रथम है। आइए जानते हैं ऐसी महिलाओं के बारे में, जिन्हें भारतीय इतिहास में 'प्रथम महिला' की उपाधि मिली हुई है।