फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Special: ये हैं भारत की नौ दिग्गज महिला नेता, जिन्होंने राजनीति में बड़ा मुकाम किया है हासिल

Sat, 05 Apr 2025 09:09 AM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्रि में भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। मां दुर्गा के नौ स्वरूप उनके अलग अलग गुणों को दर्शाते हैं। आइए नवरात्रि के पावन पर्व पर ऐसी ही नौ महिलाओं के बारे में जानते हैं जो राजनीति में अहम योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
1 of 10
आतिशी (देश की 9 मजबूत नेता) - फोटो : X/AAP
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना का पर्व है। ये त्योहार शक्ति और साहस का प्रतीक है। माना जाता है कि महिलाओं में भी नवदुर्गा का कोई न कोई स्वरूप समाहित होता है। कभी वह जगत जननी पार्वती तो कभी मां अन्नपूर्णा के स्वरूप में होती है। कभी आदिशक्ति मां दुर्गा तो कभी धन की देवी मां लक्ष्मी स्वरूपा बन जाती है। हमारे देश की महिलाएं तो घर परिवार, बच्चे संभालने के साथ ही दफ्तर और अपने कामकाज को भी बखूबी संभालती हैं। साथ ही यहां एक ईंट उठाने वाली मजदूर महिला हाथ में बच्चे लिए बोझ उठाए जीवोपार्जन करती हैं।

देश के रक्षा विभाग से लेकर, उद्योग और राजनीति तक में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। खास तौर से राजनीति में महिलाओं की भूमिका बहुत सराहनीय है। इन महिलाओं ने अपनी दृढ़ता और प्रतिभा से राजनीति में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। नवरात्रि के पावन पर्व पर ऐसी ही नौ महिलाओं के बारे में जानिए जो राजनीति में अहम योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 10
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति - फोटो : ANI
1. द्रौपदी मुर्मू - राष्ट्रपति, भारत
भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साहस और संयम के साथ देश के सर्वोच्च पद तक का सफर तय किया। ओडिशा के एक छोटे से गांव से शुरू हुआ उनका जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। वे देश की एकता और समावेशिता की प्रतीक हैं।
विज्ञापन

3 of 10
निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त मंत्री - फोटो : X / @nsitharaman
2. निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। उनकी आर्थिक नीतियों और बजट प्रस्तुति ने उन्हें वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। इसके पहले वह देश की रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। 2019 से निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के पद भार को संभाल रही हैं।
 

4 of 10
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI
3. ममता बनर्जी - मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज के दौर में देश की सबसे मजबूत महिला राजनेताओं में एक हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपनी जुझारू शैली से पश्चिम बंगाल की राजनीति में क्रांति ला दी। 2011 से मुख्यमंत्री के रूप में वे लगातार तीन बार सत्ता में आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
4. सोनिया गांधी - कांग्रेस नेता
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय राजनीति में एक विदेशी मूल की महिला के रूप में अपनी जगह बनाई। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। आज भी वे पार्टी की रणनीति में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
5. मायावती - बसपा सुप्रीमो
बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने दलित समुदाय की आवाज को बुलंद किया है। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने अपने दम पर राजनीतिक शक्ति का निर्माण किया और सामाजिक न्याय की प्रतीक बनीं हुई हैं।
विज्ञापन

7 of 10
स्मृति ईरानी - फोटो : पीटीआई
6. स्मृति ईरानी - केंद्रीय मंत्री
स्मृति ईरानी ने टीवी अभिनेत्री से केंद्रीय मंत्री तक का सफर अपनी मेहनत से तय किया है। अमेठी में राहुल गांधी को हराकर उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत का परिचय दिया है। स्मृति ईरानी देश की सबसे मजबूत महिला राजनेताओं में से एक हैं। इन्होंने साल 2002 में भाजपा ज्वाइन किया था।

8 of 10
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव - फोटो : संसद टीवी
7. प्रियंका गांधी वाड्रा - कांग्रेस महासचिव
इंदिरा गांधी की छवि माने जानें वाली प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी में अहम भूमिका में हैं। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की कांग्रेस महासचिव के पद पर कार्यरत हैं और लोकसभा सांसद की सदस्य भी हैं। प्रियंका गांधी ने अपनी काबलियत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है।

9 of 10
सुप्रिया सुले - फोटो : ANI
8. सुप्रिया सुले- एनसीपी सांसद
शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रभावशाली नाम हैं। बारामती से सांसद के रूप में वे अपने क्षेत्र के विकास और महिला हितों के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन

10 of 10
आतिशी - फोटो : x/aap
9. आतिशी मार्लेना- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए है। उनकी मेहनत ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को नई पहचान दी। वे युवा नेतृत्व की मिसाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें