जैसलमेर में सात मार्च होने वाले वायु शक्ति अभ्यास को स्थगित कर दिया है। इसकी तैयारियों को लेकर चांधन फायरिंग रेंज में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। आइए...अब आपको इससे जुड़ीं तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
रिहर्सल में राफेल की रफ्तार और करतब ने सबको हिलाकर कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर में सात मार्च होने वाले वायु शक्ति अभ्यास को स्थगित कर दिया है। अब इसका आयोजन कब होगा इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को चांधन फायरिंग रेंज में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। रिहर्सल में राफेल के रफ्तार और करतब ने सबको हिलाकर रख दिया। आइए अब आपको इससे जुड़ीं तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
लड़ाकू विमानों ने दुशमन के ठिकानों को तबाह कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यास में राफेल सहित 148 विमानों ने हिस्सा लिया। राफेल, सुखोई, मिराज, जगुआर और अन्य लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करबत दिखाए। लड़ाकू विमानों ने दुशमन के ठिकानों को तबाह कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
अभ्यास में राफेल सहित 148 विमानों ने हिस्सा लिया
- फोटो : अमर उजाला
वायु शक्ति अभ्यास की फुल ड्रेस रिहर्सल में पहली बार शामिल हुआ राफेल हवा से जमीन और हवा से हवा में सटीक निशाना लगाता हुआ नजर आया। विमान में लगी मिसाइल ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। उसकी गति देखकर लोग अचंभित रह गए।
4 of 7
लड़ाकू विमानों ने दुश्मन के ठिकानों को नष्ट कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
वायु शक्ति अभ्यास की रिहर्सल में 148 विमानों ने हिस्सा लिया। राफेल, सुखोई, मिराज और जगुआर सहित अन्य लड़ाकू विमानों ने दुश्मनों के ठिकानों पर निशाना लगाकर तबाह कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
चिनूक ने दिखाई अपनी ताकत।
- फोटो : अमर उजाला
रिहर्सल में चिनूक, लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर, एमआई 35 और हरक्युलिस आदि ने अपनी अपनी ताकत दिखाई। आकाश और स्पाइडर मिसाइल की क्षमता का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
हरक्युलिस सी 30 विमान ने सड़क पर की लैंडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
हरक्युलिस सी 30 विमान ने सड़क पर लैंडिंग और टेक ऑफ कर क्षमता का प्रदर्शन किया। मिराज और जगुआर ने हवा में एक से दूसरे विमान में फ्यूल भरने का प्रदर्शन किया।
अमर उजालावायु शक्ति अभ्यास हर तीन साल में एक बार होता है।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायुसेना का वायु शक्ति अभ्यास हर तीन साल में एक बार होता है। इससे पहले ये 2019 में हुआ था। सात मार्च को होने वाले अभ्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं के शामिल होने वाले थे। लेकिन, भारतीय वायुसेना ने अचानक इस अभ्यास को स्थगित कर दिया।