फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना', इतना कह कर मॉडल ने छठी मंजिल से लगाई छलांग

Mon, 31 Jan 2022 08:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

मॉडल ने पहले अपने पिता को फोन किया और उनसे कहा कि मैं सुसाइड करने जा रही हूं। हालांकि, पुलिस को अभी तक सुसाइट के कारण का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
1 of 6
गुनगुन उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को फोन किया और उन्हें इसकी जानकारी दी। हालांकि, नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
गुनगुन उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फैक्चर आया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन

3 of 6
गुनगुन उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। वह यहां के रातानाडा के होटल में रुकीं थीं। रविवार को उन्होंने अपने पिता को फोन किया। कहा कि 'पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना'। इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया।

4 of 6
गुनगुन उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया
एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
गुनगुन उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि मॉडल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुनगुन उपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं। फिलहाल, उनसे गुनगुन के बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें