फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पुलिस समय पर एक्शन लेती तो जिंदा होती दलित शिक्षिका, एनसीएससी ने सरकार से मांगा जवाब, जानें मामला

Thu, 18 Aug 2022 10:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो जिंदा होती दलित शिक्षका, एनसीएससी ने सरकार से मांगा जवाब,
विज्ञापन
1 of 4
जयपुर के रायसर गांव में 10 अगस्त को शिक्षिका अनीता रेगर को दबंगों ने आग लगाई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के जयपुर में दलित महिला शिक्षिका को जिंदा जलाने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने सरकार से जवाब मांग है। एनसीएससी ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में सात दिन के अंदर मामले में दर्ज एफआईआर की प्रति, मुआवजे की राशि और जांच से संबंधित रिपोर्ट देने के लिए कहा है। साथ ही आयोग ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में जवाब नहीं दिया गया तो अदालत के जरिए सम्मन जारी किया जाएगा।  

इधर, शिक्षिका अनीता की हत्या में पुलिस की भी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका अनीता के जिन लोगों को ढाई लाख रुपये उधार दिए थे, उन्होंने रुपये वापस मांगने पर शिक्षिका के साथ मारपीट और अभद्रता की थी। जिसे लेकर अनीता ने 7 मई को रायसर थाने में केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार वालों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो अनीता आज जिंदा होती। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एसएमएस अस्पताल में भर्ती थी शिक्षिका। - फोटो : सोशल मीडिया
जानें क्या है मामला?
जयपुर के रायसर गांव में 10 अगस्त सुबह आठ बजे रैगरों के मोहल्ले में रहने वाली शिक्षिका अनीता रेगर (32) अपने बेटे राजवीर (6) के साथ स्कूल जा रही थी। इस दौरान कुछ दबंगों ने उसे घेर लिया और पेट्रोल डालकर शिक्षका को लगा दी। आग की लपटों में घिरी अनीता मदद मदद मांगती रही, लेकिन  उसके पास नहीं आया। सूचना मिलने पर शिक्षिका का पति ताराचंद मौके पर पहुंचा और 70 फीसदी जल्द चुकी पत्नी अनीता को जमवारामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गया। जहां से डॉक्टरों ने अनीता को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को अनीता की मौत हो गई। आरोप है कि उधार दिए गए रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे आग लगा दी थी। 
विज्ञापन

3 of 4
मृतका के पति ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। - फोटो : सोशल मीडिया
आर्थिक मदद का एलान भी नहीं
बताया जा रहा है कि सरकार ने शिक्षिका की मौत के मामले में अब तक किसी तरह की आर्थिक मदद का ऐलान नहीं किया है। इससे परिवार और समाज के लोगों में नाराजगी का माहौल है। बता दें कि हाल ही में जालोर में कथित शिक्षक की पिटाई से हुई बच्चे की मौत के मामले में सरकार ने परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस ने भी 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है।   

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं 
शिक्षिका की मौत के मामले की जांच एसपी महिला उत्पीड़न भवानी सिंह को सौंपी गई है। हालाकि, पुलिस ने अब तक मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
छात्र का अहमदाबाद में चल रहा था इलाज। - फोटो : अमर उजाला
जालोर में हुई थी बच्चे की हत्या
जालोर जिले के सायला थाना इलाके के सुराणा गांव में नौ साल के इंद्र मेघवाल की शिक्षक की कथित पिटाई से मौत हो गई थी। इंद्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। आरोप है कि 20 जुलाई को बच्चे ने स्कूल में रखे एक मटके से पानी पी लिया था। इस बात पर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी थी। 24 दिन चले इलाज के बाद बीते शनिवार को अहमदाबाद इंद्र की मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें