राजस्थान में दलित दूल्हों की बिंदौली रोकना, उनसे मारपीट करना या फिर पुलिस के पहरे में बिंदौली निकले की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन, प्रदेश के पाली जिले में रविवार को जो हुआ उसने कई लोगों के चहरे पर खुशी ला दी। जिले के निम्बाड़ा गांव में राजपुरोहित समाज के लोगों ने सैकड़ों साल पुरानी प्रथा का खत्म कर एक नई पहल शुरू की। जिसके तहत अब दलित दूल्हों की बिंदौली भी निकाली जा सकेगी।