मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की आज राजस्थान के प्रसिद्ध बरवारे किले के रिजार्ट सिक्स सेंसेस में शादी होगी। पिछले काफी दिनों से यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। पंजाब में भी इस शादी को लेकर काफी उत्सुकता है। कारण भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल विक्की कौशल मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। फिलहाल वे मुंबई में रहते हैं लेकिन मूल रूप से वे होशियारपुर जिले में टांडा इलाके के मिर्जापुर के रहने वाले हैं। विक्की कौशल के चाचा सुबह अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं।