फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रियुगीनारायण मंदिर: इस टीवी अभिनेत्री ने शिव-पार्वती की विवाह स्थली पर बांधा सात जन्मों का बंधन, तस्वीरों में देखें

Wed, 17 Nov 2021 03:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
त्रियुगीनारायण मंदिर निकिता शर्मा ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
टेलीविजन अभिनेत्री निकिता शर्मा शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह बंधन में बंध गईं हैं। इगास के पावन पर्व पर उन्होंने मंदिर की अखंड विवाह वेदी में रोहनदीप सिंह के साथ साथ फेरे लिए। निकिता शर्मा स्वरागिनी, दो दिल एक जान, शक्ति और फिर लौट आई नागिन सीरियल में काम कर चुकीं हैं। इस मौके उनके परिवार और अन्य करीबी लोग मौजूद थे। विवाह के उपरांत सोशल मीडिया पर निकिता ने शादी की फोटो साझा करते हुए लिखा है कि महादेव के आशीर्वाद से जीवन की नई शुरुआत कर रही हूं। उत्तराखंड की रहने वाली निकिता 11 नवंबर को अपने परिवार के साथ त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचीं थीं। यहां पर इगास के पर्व पर विवाह की उन सभी परंपराओं का निर्वहन करते हुए उन्होंने रोहनदीप सिंह के साथ शादी रचाई, जो इस मंदिर से जुड़ी हुई हैं। सप्तवेदी में पुरोहित गिरीश कुर्मांचली ने दूल्हा-दुल्हन की सात फेरे की रस्म पूरी कराई। सादे समारोह के बीच हुए इस विवाह आयोजन में दुल्हन निकिता ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
त्रियुगीनारायण मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इसके उपरांत नवदंपती ने त्रियुगीनारायण मंदिर में भगवान विष्णु, शिव-पार्वती और बामन देवता के पुजारी संजय जमलोकी के माध्यम से विशेष पूजा-अर्चना कराते हुए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

3 of 6
त्रियुगीनारायण मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी व रवि ग्राम निवासी संजय जमलोकी ने बताया कि विवाह आयोजन में दोनों वर-बधू पक्ष परिवार के सदस्यों के साथ उनके खास सगे-संबंधी ही मौजूद थे।

4 of 6
त्रियुगीनारायण मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विवाह के उपरांत 15 नवंबर की सुबह ये लोग यहां से रवाना हो गए थे। सोशल मीडिया पर निकिता के अपनी शादी की फोटो साझा करने के बाद उन्हें खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
त्रियुगीनारायण मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व त्रियुगीनारायण मंदिर में टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक (चंद्रमुखी चौटाला) और उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत सहित अन्य कई लोग विवाह कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्रियुगीनारायण मंदिर - फोटो : अमर उजाला
त्रियुगीनारायण को 2018 में प्रदेश सरकार ने वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। स्थानीय सामाजिक संगठनों के सहयोग से यहां 10 से अधिक विवाह कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें