लुधियाना के गांव ससराली में सतलुज दरिया किनारे तेजधार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारे गए गांव ससराली निवासी बलकार सिंह की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। बलकार की हत्या उसी के छोटे भाई ने कराई थी। भाई को मौत के घाट उतरवाने के लिए उसने दो आरोपियों को सुपारी दी थी। यह हत्या जायदाद के लिए की गई थी।
इस कत्ल की गुत्थी को कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ ही समय में सुलझा लिया। हत्या की पूरी प्लानिंग बनाने वाले बलकार सिंह के भाई गुरदीप सिंह और उसके एक साथी सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अभी फरार हैं। इन आरोपियों की पहचान जगीरपुर के रहने वाले कुलदीप सिंह और गौरी के रुप में हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।