अगर दिनभर थकने के बाद भी नींद नहीं आ रहा है तो जानिए कुछ आसान तरीके जिनसे रात को एक बेहतर नींद पा सकेंगे। एक अच्छी नींद के लिए जरुरी है कि रोज सुबह के अलार्म का समय एक ही रखा जाए। अगर किसी रात देर से भी सोए हैं तो भी नींद नहीं आएगी। अपने सोने वाले कमरे से टीवी और लैपटॉप को बाहर रखें। रात को सोने से पहले टीवी, लैपटॉप या फोन पर काम करने नींद नहीं आएगी। अगर नींद में दिक्कत आती है तो रात को एक ग्लास दूध जरुर पिएं। बेहतर नींद के लिए शाम के समय वर्कआउट करें। कई बार नींद ना आने की वजह होती है घड़ी की सुईयों को निहारना। रात को सोने से पहले घड़ी की तरफ ना देखें। सोने से पहले गर्म पानी से नहाने से भी फायदा होगा अच्छी नींद आएगी। सोने वाले कमरे का तापमान ना ज्यादा गर्म हो और ना ही ठंडा। कॉफी पीने के अगले पांच घंटे तक शरीर में काफी हद तक कैफीन बना रहता है। ऐसे में रात को सोने से पहले चाय या कॉफी ना पिएं। एक शोध में सामने आया है कि रात में शराब पीने के बाद हर 90 मिनट पर नींद खुल जाएगी। इसलिए बेहतर है कि सोते समय शराब ना पिएं। सिगरेट भी ना पिएं। सोने से पहले थोड़ा रिलेक्स हो जाएं। कोई अच्छा संगीत या फिर योगा करें। कभी-कभी कोई परेशानी की वजह से नींद नहीं आती है। ऐसे में एक समाधान ये हैं कि बिस्तर पर जाने से पहले अपनी समस्या को किसी कागज पर लिखें।