फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

विज्ञापन
1 of 11
राउरकेला/टाटानगर से जम्मूतवी जा रही मुरी एक्सप्रेस सोमवार की दोपहर कौशाम्बी जिले के सिराथू एवं अठसराय रेलवे स्टेशन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के स्लीपर और एसी समेत नौ कोच पटरी से उतर गए।
विज्ञापन

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

2 of 11
हादसे में इलाहाबाद के मीरापुर निवासी मोहिनी सेठी पत्नी विमल सेठी, जालंधर की सीता देवी (40) और झारखंड के पलामू निवासी गोविंद कुमार (30) समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई। सौ से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

3 of 11
मुरी एक्सप्रेस रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण दुर्घटना का शिकार हुई या हादसा किसी साजिश का नतीजा है, यह मुख्य संरक्षा आयुक्त की मंगलवार को होने वाली जांच के बाद साफ होगा लेकिन अठसराय और सिराथू स्टेशन के बीच पिछले दो दिनों में हुई घटनाओं से यह आशंका है कि मुरी एक्सप्रेस अराजकतत्वों की साजिश का शिकार हो गई।

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

4 of 11
सोमवार को मुरी एक्सप्रेस के डिब्बे उसी हिस्से में पटरी से उतरे जहां शनिवार और रविवार की रात ट्रैक पर जैक, जिंक्रो और गैस सिलेंडर मिले थे।
विज्ञापन

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

5 of 11
आशंका यह जताई जा रही है कि ट्रेन को गिराने की साजिश करने वालों ने मौका देखते ही बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। रेलवे अफसर इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं लेकिन इससे साफ तौर पर इनकार भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

6 of 11
दोनों स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 891 के चैनेज में ट्रेन पलटाने के उपकरण बरामद किए गए थे। आशंका जताई गई कि अराजकतत्व राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने साजिश में जुटे थे लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

7 of 11
जीआरपी मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर ही रही थी कि यह घटना हो गई। इससे अफसरों के भी होश उड़ गए हैं।

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

8 of 11
आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि सुबह करीब 11 बजे एईएन वीके त्रिपाठी ने मातहतों के साथ पूरे सेक्शन का निरीक्षण कर ट्रैक को फिट बताया। मुरी एक्सप्रेस अपराह्न 1.08 बजे सिराथू स्टेशन पहुंची तो आगे मालगाड़ी होने के कारण इसे वहीं रोक दिया गया।

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

9 of 11
मालगाड़ी के गार्ड ने अठसराय के स्टेशन मास्टर को किमी संख्या 888/23-25 के बीच तेज झटका लगने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने मुरी को सिराथू में रोककर सेक्शन के पीडब्ल्यूआई अनिल यादव को ट्रैक की जांच के लिए भेजा।

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

10 of 11
पीडब्ल्यूआई की फिटनेस रिपोर्ट के बाद ट्रेन को अपराह्न 1.39 बजे चलाया गया और किमी संख्या 887/21 के पास ट्रेन के डिब्बे पलट गए। आशंका है कि या तो पीडब्ल्यूआई से चूक हुई। अथवा, मौका देखकर साजिशकर्ताओं ने घटना को अंजाम दे दिया। जैक और जिंक्रो का इस्तेमाल ट्रैक को सीधा और टेढ़ा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

ट्रेन हादसा या साजिश! ये तस्वीरें बताएंगी पूरा सच

11 of 11
हालांकि, महाप्रबंधक महेश मंगल का कहना है कि जांच के बिना अभी इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। सीआरएस की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें