फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा 2' के सेट से साझा की निर्देशक सुकुमार की तस्वीर, शूटिंग पर दिया बड़ा अपडेट

Mon, 12 Feb 2024 05:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बन रही साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है, जिसके लिए टीम तेजी से काम पर लगी हुई है। वहीं अब इंटरनेट पर निर्देशक सुकुमार की तस्वीर साझा की गई और इस बात की पुष्टि की गई कि फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है, जो आने वाले महीनों में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
निर्देशक सुकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
आज, 12 फरवरी को रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा 2' के सेट से प्रशंसकों को एक प्यारी सी सौगात दी। उन्होंने सुकुमार की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे पूरी तरह से शूटिंग में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे खुद किसी कलाकार को सीन के लिए पोज देना सीखा रहे हैं। कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, 'उम्मीदवार पोज देते हुए।' तस्वीर में सुकुमार काली रंग की टीशर्ट पहने नजर आए और वे शेर की मूर्ति पर हाथ रखे हुए पोज दे रहे थे।
Bade Miyan Chote Miyan: टाइगर ने फिल्म के सेट से साझा की बीटीएस तस्वीर, अक्षय के साथ एक्शन अवतार में आए नजर
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, यह तस्वीर फिल्म के निर्माताओं ने भी साझा की। 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक एक्स पेज पर फोटो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'श्रीवल्ली ने मनमौजी निर्देशक को स्पष्ट रूप से कैमरे कैद किया। रश्मिका मंदाना के जरिए पुष्पा 2 द रूल के सेट पर सुकुमार की एक तस्वीर खींची गई है। रश्मिका मंदाना, आइकन स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म की शूटिंग तेजी से हो रही है और यह फिल्म 15 अगस्त 2024 में दुनियाभर में भव्य रिलीज के लिए तैयार है।'
Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अभिनेता को अस्पताल से मिली छुट्टी

4 of 5
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : instagram
इससे पहले फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी, क्योंकि फिल्म के अभिनेताओं में से एक जगदीश भंडारी को हैदराबाद पुलिस ने एक जूनियर कलाकार की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। जगदीश की गिरफ्तारी के बाद से फिल्म की शूटिंग में देरी हुई, लेकिन अब शूटिंग को समय पर खत्म करने के लिए इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आरएफसी में दो यूनिट अलग-अलग जगहों पर शूटिंग में व्यस्त हैं।
Bhakshak: समाज में भक्षकों की मौजूदगी पर भूमि ने जताई चिंता, इंटरव्यू में अपने सवाल से की समाज पर चोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : Social media
'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म के कलाकारों में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना शामिल हैं। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
77th BAFTA Awards: बाफ्टा अवार्ड्स के लिए सितारों की तैयारी अंतिम चरण में, जानिए कब और कहां होगा सीधा प्रसारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें