फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pran: हीरो से ज्यादा फीस पाने वाला विलेन, कभी नहीं दोहराया गेटअप, संवाद अदायगी ऐसी कि हीरो के प्राण सूख जाएं

Mon, 12 Feb 2024 05:00 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
प्राण - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार की तरफ से दिए जाने वाले सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता प्राण के अभिनय और उनकी संवाद अदायगी का कायल पूरा जमाना रहा है। प्राण किशन सिकंद अहलूवालिया ने अपने स्क्रीन नेम प्राण से कुछ ऐसा कहर ढाया कि दशकों तक बच्चों ने अपना नाम ही प्राण नहीं रखा। हालांकि, प्राण पहले फिल्मों में हीरो बने और फिर विलेन। अविभाजित पंजाब के लाहौर में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े प्राण ने अपने पिता के साथ पूरा हिंदुस्तान घूमा। प्राण इकलौते विलेन रहे जिन्होंने अपनी फिल्मों में हीरो से ज्यादा रकम पाई, कभी अपना गेटअप किसी दूसरी फिल्म में नहीं दोहराया। लोगों को सिर्फ बैठकर निहारने, उनकी बोलियों को सीखने और उनके अंदाज में अपने किरदार के रंग तलाश लेने वाले प्राण के जन्मदिन पर आइए जानते हैं, वे 10 बेहतरीन डॉयलॉग्स, जो हिंदी सिनेमा के हर शौकीन को अभी और बरसों बरस याद रहेंगे..
विज्ञापन

2 of 11
उपकार - फोटो : अमर उजाला

यह फिल्म 'उपकार' का संवाद है, जो 11 अगस्त 1967 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्राण ने मलंग चाचा का किरदार निभाया था। 

 

विज्ञापन

3 of 11
पूरब और पश्चिम - फोटो : अमर उजाला

यह फिल्म 'पूरब और पश्चिम' का संवाद है। फिल्म 11 फरवरी 1970 में रिलीज हुई थी। पूरब और पश्चिम में प्राण ने हरनाम की भूमिका निभाई थी।

4 of 11
आन बान - फोटो : अमर उजाला

यह फिल्म 'आन बान' का मशहूर संवाद है। फिल्म 1 जनवरी 1972 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता ने राजा बहादुर की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

5 of 11
जंजीर - फोटो : अमर उजाला

यह संवाद फिल्म 'जंजीर' का है। फिल्म 11 मई 1973 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्राण ने शेर खान की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

6 of 11
मजबूर - फोटो : अमर उजाला

यह संवाद फिल्म 'मजबूर' का है। फिल्म  6 दिसंबर 1974 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्राण ने माइकल डिसूजा की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

7 of 11
अमर अकबर एंथनी - फोटो : अमर उजाला

यह संवाद फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' का है। फिल्म 7 जनवरी 1977 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्राण ने किशन लाल की भूमिका निभाई थी।

8 of 11
डॉन - फोटो : अमर उजाला

यह संवाद फिल्म 'डॉन' का है। फिल्म 12 मई 1978 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता ने जसजीत (जे जे) की भूमिका निभाई थी।

9 of 11
नसीब - फोटो : अमर उजाला

यह संवाद फिल्म 'नसीब' का है। फिल्म 1 मई 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता ने नामदेव की भूमिका निभाई थी।

10 of 11
कालिया - फोटो : अमर उजाला

यह संवाद फिल्म 'कालिया' का है। फिल्म 25 दिसंबर 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता ने जेलर रघुवीर सिंह की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

11 of 11
सनम बेवफा - फोटो : अमर उजाला

यह संवाद फिल्म 'सनम बेवफा' का है। फिल्म 11 जनवरी 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता ने फतेह खान  की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें