फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चढ़ी एक तरफा प्यार की सनक तो कोई बना दीवाना, कोई खूनी...

Thu, 02 Feb 2017 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
एक तरफा प्यार की सनक में इंसान कभी-कभी इस कदर दीवाना हो जाता है कि वो किसी भी हद को तोड़ देता है। अपने प्यार को पाने की चाहत इन पर ऐसे हावी हो जाती है कि ये सनकी खून की होली, अपहरण, जानलेवा हमला, एसिड अटैक जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे डालते हैं।

बेखौफ हो चुके ये सिरफिरे लड़कियों का लगातार पीछा करते हैं, उन्हें मनाते हैं या फिर मजबूर करने लगते हैं। लेकिन बात नहीं बनने पर वो अपने उसी प्यार के दुश्मन बन बैठते हैं, जिनके लिए वो अपनी जान देने को भी तैयार रहते हैं। आपको बताते हैं वो भयानक वारदातें जिनमें कहीं सनकी ने गर्लफ्रेंड को गोदी कैंची तो कहीं लगा डाली आग...
 
विज्ञापन

2 of 8
ताजा मामला केरल के कोट्टयाम का है, जहां एक प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाकर खत्म कर दिया। मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का प्रेमी लंबे समय से पीछा कर रहा था, लेकिन वो नहीं मानी। इसलिए वो कॉलेज परिसर में पहुंचा जहां लड़की पहले से मौजूद थी। प्रेमी आदर्श ने लड़की पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। चौंका देने वाली बात है कि उसने खुद को भी जलाकर खत्म करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

3 of 8
पुणे के इंफोसिस कैंपस में महिला इंजीनियर की हत्या का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। सुरक्षा के तैनात किया गया गार्ड लड़की के प्यार में पढ़ गया। गार्ड भाबेन सकैया ने इंजीनियर के रासिला राजू को कई बार छेड़ा भी। परेशान रासिला ने उसकी शिकायत करने की धमकी दी तो उसने इंजीनियर को खत्म करने का प्लान बना लिया।

मीडिया खबरों के मुताबिक रसिला राजू नाम की युवती की हत्या कंप्यूटर केबल से गला घोंट कर की गई। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। रसिला की लाश को हिंजेवाड़ी के राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क में इंफोसिस की नौवीं मंजिल से बरामद किया गया।

4 of 8
इससे पहले भी पुणे में 23 साल की इंजीनियर अंतरा दास के कत्ल के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक इस दोस्त का नाम संतोष कुमार है और वह कथित तौर पर अंतरा पर रिलेशनसिप में आने के लिए दबाव बना रहा था।

दिल को दहला देने वाली वारदात में अंतरा अपनी जान बचाने के लिए रोड पर दौड़ती रही और हमलावर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला करते रहे। इस बीच एक बाइक सवार ने किसी तरह अंतरा को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना शुक्रवार की थी, लेकिन सामने रविवार को सामने आई।
विज्ञापन

5 of 8
one side love
पिछले साल पश्चिमी दिल्ली के संतनगर खौफनाक खूनी मंजर की वारदात सामने आई थी। चौंतीस साल के एक सनकी युवक ने दिनहाड़े इक्कीस साल की युवती को कैंची से गोद-गोद कर मार डाला। यह जघन्य हत्या सीसीटीवी में कैद गई।

युवती एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। आरोपी डेढ़ साल से उसका पीछा कर रहा था। कुछ दिनों पहले इसकी शिकायत भी पुलिस के पास पहुंची थी। लेकिन जैसा कि आमतौर पर होता है, यहां भी पुलिस का रवैया टालमटोल वाला ही रहा।

वारदात के दिन युवती सुबह नौ बजे अपनी एक रिश्तेदार के साथ ड्यूटी पर जा रही थी तो आरोपी ने उस पर कैंची से हमला कर दिया और ढाई मिनट के भीतर ताबड़तोड़ बाईस बार कैंची घोंपी।
विज्ञापन

6 of 8
चेन्नई के एक रेलवे स्टेशन में महिला इंजीनियर की बर्बरता से हुई हत्या में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इस सनसनीखेज हत्याकांड की खबर देशभर की मीडिया में सुर्खियों में आने के बाद चेन्नई पुलिस हरकत में आई और अलर्ट जारी कर कुछ ही घंटों में हत्यारोपी को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी राम कुमार के घर को जब चारो ओर से घेर लिया तो दहशत में उसने अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की लेकिन जिंदा दबोच लिया। आरोपी को प्राथमिक उपचार देने के बाद अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

7 of 8
one side love
पुदुचेरी से एक ऐसी वारदात सामने आई थी जिसके जानकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाए। अपने प्यार को पाने में नाकामयाब रहे शख्स ने खुद को आग लगाकर लड़की को भी गले लगा लिया। वजह थी वो किसी और की न हो इसलिए सनकी उसे अपने साथ मार देना चाहता था। इस घटना में लड़की को कई गंभीर चोटें आईं, लेकिन लड़के की मौत हो गई।

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स ने खुद को आग लगाई थी उसका नाम जी सेनथिल था। वह बेरोजगार था और उस नाबालिग लड़की से प्यार करता था। उसने अपने प्यार का इजहार किया तो लड़की ने मना कर दिया। इसी पर दुखी होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

8 of 8
परफ्यूम क्वीन मोनिका घुरदे की हत्या की हत्या के पीछे भी यहीं कारण था। उनकी बिल्डिंग में गार्ड की नौकरी करने वाला शख्स उन्हें प्यार करने लगा था। बताया जाता है कि उसने मोनिका को कई बार छेड़ा भी। पुलिस के अनुसार, हत्यारा मोनिका को हद से ज्यादा पसंद करता था और उसका पीड़िता के साथ विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते उसने ऐसा किया।

कथित हत्यारे राजकुमार ने 39 साल की मोनिका की बर्बरता से हत्या के बारे में बताया कि हत्या करने के बाद उसने मोनिका के घर में उबले अंडे खाए और बाद में सेल्फी भी ली। इतना ही नहीं वह काफी देर तक मोनिका के घर में ठहरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें