फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पतंग उड़ाने को कर रहे थे वसंत पंचमी का इंतजार, आ गई मौत

Thu, 02 Feb 2017 12:19 PM IST
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
बठिंडा में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
तीन बच्चे वसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने की योजना बना रहे थे कि वहीं अचानक धमाका हो गया, तीनों की मौत हो गई। देखिए
विज्ञापन

2 of 8
चुनावी सभा में ब्लास्ट का असली सच
मामला पंजाब के बठिंडा का है, मौड़ मंडी में जहां ब्लास्ट हुआ वहां तीनों बच्चे वसंत पंचमी पर पतंग उड़ाने की योजना बना रहे थे कि अचानक धमाकेे की चपेट में आ गए। इसमें बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। उन्होंने बुधवार को लुधियाना के सीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
बठिंडा ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों बच्चे पतंगबाजी के शौकीन थे। ब्लास्ट में मारे गए नाबालिग तीन बच्चों में से सौरभ अपनी बहन का इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है। वह मौड़ मंडी के डीएवी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता की मंडी में करियाना की दुकान है। रिपनदीप सिंह के पिता पूर्व फौजी और जपसिमरन सिंह के पिता की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। 

4 of 8
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
रिपनदीप चौथी कक्षा का छात्र था और वह बचपन स्कूल मौड़ मंडी में पढ़ता था। जपसिमरन सिंह मानसा के पुलिस पब्लिक स्कूल में नौवीं का छात्र था। तीनों बच्चों की मौत के बाद उनके परिवारों के लोगों का रो-रोकर बूरा हाल है।
 
विज्ञापन

5 of 8
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
धमाके से लोगों के घरों का सामान टूटा
एक के बाद हुए एक धमाके ने पूरी मंडी को हिलाकर रख दिया है। पूरी मंडी के लोग एक दम धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर आ गए। इन धमाकों से हालांकि नजदीकी मकानों को नुकसान तो नहीं पहुंचा, लेकिन कुछ घरों का सामान टूट गया। घटनास्थल से कुछ कदम दूरी पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में रहने वाले युवक अमरिंदर ने बताया कि जिस समय यह धमाके हुए उस समय मंदिर पूरी तरह हिल गया। उसको लगा कि कहीं कोई भूकंप तो नहीं आ गया।
विज्ञापन

6 of 8
बठिंडा शहर में धमाका - फोटो : अमर उजाला
सौरव सिंगला (13) जप सिमरन (14) और रिपनदीप सिंह (9) ने इलाज के दौरान सीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही बठिंडा पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। इस दौरान बच्चों के रिश्तेदारों ने बठिंडा प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन

7 of 8
बठिंडा शहर में बम धमाका - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि धमाका होने के बाद पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस करवाकर लुधियाना रेफर करवाया था। इसके बाद एंबुलेंस ने लुधियाना में आकर उनसे पैसे मांगने शुरू कर दिए। उन्होंने किसी तरह से पैसे जुटाए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि बच्चों के इलाज के दौरान जो भी खर्च हुआ वह सब उनके परिजनों ने किया। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं की गई।
विज्ञापन

8 of 8
मौड़ मंडी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
देर रात से बुधवार सुबह तक बठिंडा प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी बच्चों की सुध लेने तक नहीं आया। बच्चों के परिवार वालों ने प्रशासन से मांग की है कि इस धमाके में जिस व्यक्ति का हाथ है उसे गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। सिविल अस्पताल में तीन डाक्टरों पर आधारित डॉ. निशा जैन, डॉ. गुरिंदर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉ. दविंदर कुमार ने तीनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम से पता चला कि तीनों बच्चों की मौत ज्यादा जलने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें