फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों के हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पशुपतिनाथ मंदिर, तस्वीरें

Mon, 29 Jul 2024 04:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

Mandsaur: सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ियों के हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पशुपतिनाथ मंदिर, तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 8
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सावन महीने के दूसरे सोमवार को प्रातः काल से ही पशुपतिनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया। जो रात तक जारी रहेगा। सोमवार के अवसर पर पीपलियामंडी सहित मंदसौर के विभिन्न क्षेत्रों से कांवड़ यात्राएं पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची, जिसको देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
वहीं, तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण शिवना नदी भी पूरे वेग के साथ बह रही है, जिसको लेकर पशुपतिनाथ मंदिर के समीप शिवना घाट पर एसडीआरएफ व होमगार्ड को तैनात किया गया है। ताकि कोई जनहानि जैसी घटना न हो।
विज्ञापन

3 of 8
गाजे-बाजे के साथ जाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों की अधिक संख्या के अनुमान से मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सोमवार होने के चलते भक्तों को मंदिर गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया गया है।

4 of 8
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
भक्त गर्भगृह के बाहर से ही पशुपतिनाथ के दर्शन कर रहे हैं। यह व्यवस्था इसलिए भी की गई है, ताकि भीड़ को कंट्रोल किया जा सके और भक्तों को आसानी से दर्शन हो सके।
विज्ञापन

5 of 8
रुद्राक्ष लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
मंदसौर शहर सहित जिले में पिछले तीन दिनों से वर्षा का दौर भी चल रहा है, जिससे शिवना नदी आज उफान पर आ गई। इसको देखते हुए शिवना नदी के घाट पर एसडीआरएफ की टीम व होमगार्ड को तैनात किया गया है, ताकि कोई जनहानी न हो। पुलिस प्रशासन द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
महिला कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला
सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर हर साल की तरह इस बार भी पीपलियामंडी तिलाखेड़ा बालाजी सहित गांव-गांव से अनेक कावड़ यात्राएं पहुंची। पशुपतिनाथ मंदिर पर आज दिनभर में करीब 50 हजार से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

7 of 8
मंदिर में विराजमान मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधक राहुल रूनवाल ने बताया की आज पिपलियामंडी सहित अनेक क्षेत्रों से कावड़ यात्राएं भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची है। भक्तों की संख्या को देखते हुए आज भक्तों को मंदिर गर्भगृह में प्रवेश नही दिया गया है। भक्तों ने आज गर्भगृह के बाहर से ही भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। 
विज्ञापन

8 of 8
रूद्राक्ष वितरित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
श्री गुदेश्वर महादेव व्यायाम शाला एवं टीम एवीएस द्वारा संतों की सानिध्य में पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में 51 हजार रुद्राक्ष वितरित किये गए, जिसको लेकर कलेक्टर अदिति गर्ग व एएसपी गोतम सोलंकी ने एक दिन पूर्व ही व्यवस्था को लेकर अवलोकन कर निर्देश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें