इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को मतदान होना है। यहां के पिंक मतदान केंद्र हमेशा चर्चा में रहते हैं। यह इतने सुंदर होते हैं कि इन्हें देखने के लिए भी लोग आते हैं। इंदौर में लोकसभा निर्वाचन को उत्सवी रूप देने के लिए मतदान केन्द्रों पर विशेष साज-सज्जा की जाएगी तथा मतदाताओं को अनेक सुविधाएं भी मिलेगी। इंदौर शहर में इसके मद्देनजर 25 मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें से 6 मतदान केन्द्र दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा तथा 6 मतदान केन्द्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित रहेंगे। इन्हें पिंक मतदान केंद्र कहा जाता है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के निर्देशन में मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इंदौर शहर में बनाए जाने वाले 25 आदर्श मतदान केन्द्रों पर समन्वय के लिए नगर निगम के अपर आयुक्तों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही प्रत्येक आदर्श मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि 11 मई की शाम 5 बजे तक आदर्श मतदान केन्द्र तैयार कर दें।
विज्ञापन
2 of 4
इंदौर में आयोजित हुआ मतदान जागरूकता कार्यक्रम।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
दिव्यांगजनों द्वारा प्रबंधित आदर्श मतदान केन्द्र
इंदौर में दिव्यांगजनों द्वारा प्रबंधित आदर्श मतदान केन्द्रों में इंदौर-एक के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय किला मैदान, इंदौर दो के आरबीटीआई अनुदेशक नगर के सामने आयटीआय सुखलिया, इंदौर-3 के इल्वा उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल लोहा मण्डी, इंदौर-4 के वैष्णव कन्या विद्यालय गुमाश्ता नगर, इंदौर-5 के श्री चेतन्य टेक्नो स्कूल रिंग रोड आईपीएस स्कूल के पास तथा राऊ विधानसभा क्षेत्र के क्वींस कॉलेज भवन लिम्बोदी मतदान केन्द्र शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 4
विधानसभा चुनाव के समय विद्या विजय में बना फीडिंग रूम।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
महिला पिंक आदर्श मतदान केन्द्र
महिला पिंक आदर्श मतदान केन्द्रों में इंदौर-1 के शारदा कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बड़ा गणपति, इंदौर दो के विद्या विजय हायर सेकेंडरी स्कूल स्लाइस 4 स्कीम नम्बर 78 अरण्य, इंदौर 3 के पीएमबी गुजराती साईन्स कॉलेज नसिया रोड, इंदौर 4 के रामकृष्णबाग गणेश हाल कमरा नम्बर-3 लाबरिया भेरू, इंदौर-5 के सीपीडब्ल्यूडी उपम एफ-1 कार्यालय कमरा नम्बर-1 तथा राऊ विधानसभा क्षेत्र के माता गुजरी कॉलेज एबी रोड नर्सरी भवन बी मतदान केन्द्र शामिल हैं।
इसी प्रकार इंदौर-1 में शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बाणगंगा मेनरोड कमरा नम्बर-5 तथा रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ कमरा नम्बर-11 वीआयपी रोड, इंदौर दो में प्रेस्टिज पब्लिक स्कूल स्कीम नम्बर-74 सी विजय नगर कमरा नम्बर-1 तथा मॉ कनकेश्वरी महाविद्यालय नंदा नगर कमरा नम्बर-1,3,4 एवं 6 के मतदान केन्द्र, इंदौर-3 में शासकीय अहिल्याश्रम एवं चंद्रावती कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 पोलोग्राउण्ड कमरा नम्बर-2, शासकीय संस्कृत महाविद्यालय सुभाष मार्ग रामबाग कमरा नम्बर-1 तथा सेंट रेफेल्स उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल ओल्ड सिहोर रोड कमरा नम्बर-1, इंदौर-4 में कसेरा बाजार विद्या निकेतन गुमास्ता नगर, इंदौर-5 में सेंटपाल स्कूल कमरा नम्बर-4 तथा मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग पश्चिम परिक्षेत्र ओल्ड पलासिया कमरा नम्बर-8 में भी आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जा रहे हैं। उपरोक्त मतदान केन्द्रों पर आकर्षक साज-सज्जा होगी। भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। मतदाताओं के बैठने के लिए वेटिंग एरिया भी बनेगा। पीने के ठण्डे पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। बच्चों के लिए प्ले एरिया रहेगा। धात्री माताओं के लिए फिडिंग रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।
बच्चों के खेलने के लि भी तैयारी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मतदान दलों में नियुक्त होने वाले 72 दिव्यांग कर्मियों को दिया गया मतदान कराने का प्रशिक्षण
इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए 13 मई को मतदान होगा। जिले में दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित 9 मतदान केन्द्र बनाए जा रहे हैं। इन मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों में नियुक्त होने वाले 72 दिव्यांग कर्मियों को आज मतदान सुव्यस्थित रूप से कराने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण होल्कर साइंस कॉलेज में दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिव्यांग कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के संबंध में दिए गए निर्देशों, नियमों, ईवीएम के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतदान कर्मियों के अधिकार एवं कर्तव्य भी बताए गए। बताया गया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के निर्देशन में जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग कर्मियों द्वारा प्रबंधित एक-एक मतदान केन्द्र बनाए जा रहे हैं। इन केन्द्रों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी मतदान कर्मी दिव्यांग रहेंगे। इसके लिए कुल 9 मतदान दल बनाए गए हैं। प्रत्येक दल में चार-चार कर्मी रखे गए हैं। इतने ही दल रिजर्व में रहेंगे। दिव्यांग मतदान कर्मियों को डॉ. डी.सी. राठी द्वारा व्यवहारिक तथा सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया।