फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मप्र में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में गिरे ओले, इंदौर, भोपाल, रतलाम, खरगोन में बारिश

Wed, 08 May 2024 07:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र में बुधवार को मौसम के मिजाज देखते ही बने, कहीं तेज गर्मी थी तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि हुई। 
 
विज्ञापन
1 of 2
इंदौर में भीषण गर्मी के बीच भाजपा का चुनाव प्रचार। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मप्र में बुधवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। कुछ जिले हीट वेव की वजह से परेशान रहे तो कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। इंदौर में सुबह तेज गर्मी पड़ी और दोपहर में कई क्षेत्रों में पानी गिरा। मंदसौर, भोपाल, खरगोन, रतलाम और उज्जैन में भी कई जगह पानी गिरा। खंडवा में बूंदाबांदी हुई। विदिशा में ओलावृष्ट हुई और करीब 10 मिनट तक बारिश के साथ ओले गिरे। आगर मालवा जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहेगा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गुना में 43.7 दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान मलांजखंड में 19.1 रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
भगवा छातों में प्रचार। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
कल के लिए इन जिलों में चेतावनी
बारिश - सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, देवास, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा और रीवा संभाग के जिलों में। 
लू - गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में। 
ओलावृष्टि - रीवा संभाग के जिलों में, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
इंदौर - 40.8
भोपाल - 40.8
जबलपुर - 39.8
ग्वालियर - 42.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें