फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 सीटर चैलेंजर 3500 की कश्मीर से कन्याकुमारी तक नॉनस्टॉप उड़ान की क्षमता,अक्टूबर से सीएम को ले उड़ेगा नया जेट

Sat, 29 Aug 2026 06:32 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश सरकार का नया चैलेंजर 3500 जेट सितंबर में भोपाल पहुंच सकता है। करीब 325 करोड़ रुपए का यह विमान अक्टूबर से मुख्यमंत्री और वीआईपी यात्राओं के लिए इस्तेमाल होगा। नवंबर में सरकार को करीब 200 करोड़ रुपए का नया हेलीकॉप्टर भी मिल जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 2
बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 जेट और एयरबस H160 हेलीकॉप्टर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश सरकार का नया अत्याधुनिक जेट विमान जल्द ही स्टेट हैंगर में नजर आएगा। करीब 325 करोड़ रुपए की लागत वाला चैलेंजर 3500 विमान 15 सितंबर तक भोपाल पहुंचने की संभावना है। विमान के लिए स्टेट हैंगर में जरूरी विस्तार का काम भी कराया जा रहा है। अक्टूबर से इसका इस्तेमाल मुख्यमंत्री समेत अन्य वीआईपी यात्राओं के लिए किया जा सकेगा। सरकार ने यह विमान बॉम्बार्डियर कंपनी से लिया है। विमान की कीमत करीब 250 करोड़ रुपए बताई गई है। टैक्स और दूसरे खर्चों को मिलाकर इसकी कुल लागत करीब 325 करोड़ रुपए है। कंपनी विमान की तकनीकी जांच और ट्रायल की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे मध्यप्रदेश को सौंपेगी।

ये भी पढ़ें- मई में दो बच्चों की मौत, फिर भी नहीं जागा सिस्टम; CMHO बोले-1500 गांव अकेला नहीं जा सकता, कल बालाघाट जाएंगे CM

अमेरिका में ट्रेनिंग ले रहे दो पायलट
विमान के संचालन के लिए सरकार के दो पायलट विश्वास राय और अरविंद मेहरा को अमेरिका में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दोनों पायलट विमान को उड़ाकर भोपाल लाएंगे। बॉम्बार्डियर कंपनी विमान के साथ करीब एक साल तक मेंटेनेंस सपोर्ट भी देगी। इस दौरान तकनीकी खराबियों को कंपनी की टीम दूर करेगी। साथ ही मध्यप्रदेश सरकार के कर्मचारियों को विमान के संचालन और रखरखाव की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में  छात्र-किसान नाराजगी के बीच सरकार का ‘डैमेज कंट्रोल’, अब हर जिले में युवाओं से सीधा संवाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
जेट बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 - फोटो : अमर उजाला
सफेद रंग का होगा नया सरकारी विमान
नया जेट सफेद रंग का होगा और उस पर नीले रंग की पट्टी होगी। विमान पर बड़े आकार में मध्यप्रदेश सरकार का लोगो लगाया जाएगा। इसका वजन करीब 18 हजार किलो बताया गया है। यह सरकार के मौजूदा पुराने विमान की तुलना में काफी बड़ा और ज्यादा क्षमता वाला होगा। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में बीएसएनएल के दो इंजीनियर को 1.50 लाख की रिश्वत लेते सीबीआई ने दबोचा

लंबी दूरी की उड़ान भरने में सक्षम
चैलेंजर 3500 की खासियत इसकी लंबी दूरी तक उड़ान भरने की क्षमता है। यह विमान कश्मीर से कन्याकुमारी तक बिना रुके उड़ान भर सकता है। इससे मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी यात्राओं में समय की बचत होगी और लंबी दूरी के सफर के लिए बीच में विमान बदलने या रुकने की जरूरत कम होगी। 

ये भी पढ़ें-  तेंदुओं के शिकार और अंगों की तस्करी में मुरैना से एक और आरोपी गिरफ्तार, एसटीएसएफ की कार्रवाई

नवंबर में आएगा सरकार का नया हेलीकॉप्टर
जेट के बाद मध्यप्रदेश सरकार को नया हेलीकॉप्टर भी मिलने वाला है। एयरबस का यह हेलीकॉप्टर नवंबर तक प्रदेश  में आने की संभावना हैं। इसे फ्रांस में तैयार किया जा रहा है। हेलीकॉप्टर के संचालन के लिए सरकार के दो पायलट को फ्रांस में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हेलीकॉप्टर की कीमत करीब 140 करोड़ रुपए है, जबकि टैक्स और अन्य खर्च जोड़ने के बाद इसकी कुल लागत लगभग 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें