फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: यूपी में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश, आजम खां को दो साल की कैद; 'हमारी भूल, कमल का फूल' के नारे

Sat, 16 May 2026 06:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 10
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : स्त्रोत- सूचना

यूपी में अब दो दिन वर्क फ्रॉम होम

उत्तर प्रदेश में बढ़ती लागत और गैस की कमी के चलते कई उद्योगों पर संकट गहराने लगा है। इसको लेकर श्रम विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। तय किया गया कि ऊर्जा खपत कम करने और उद्योगों को राहत देने के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 10
रामपुर की अदालत ने आजम खां को दोषी करार दिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी

रामपुर में सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने दो साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 10
सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल मार्केट: 12वें दिन भी धरने पर डटी महिलाएं

मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर-2 में महिलाओं का धरना शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने आवास विकास परिषद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। महिलाओं ने 'हमारी भूल, कमल का फूल' के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया और सेटबैक वापस लेने की मांग दोहराई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीक यादव की बेटी, पिता को दी अंतिम विदाई। - फोटो : अमर उजाला

मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

प्रतीक यादव की अस्थि विसर्जन के बीच सबसे भावुक पल तब आया जब उनकी मासूम बेटी ने अपने पिता के लिए प्यार भरा कार्ड  गंगा में बहाया। इस दौरान हर किसी की आंख भर आई। पिता प्रतीक यादव को आखिरी विदाई देने आई मासूम बेटी ने हाथ में एक कार्ड पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था 'आई लव यू' और एक छोटा-सा दिल बना था। जैसे ही उसने कार्ड गंगा की धारा में बहाया, वहां मौजूद हर किसी की आंखें भर आईं। मां अपर्णा ने बेटी को अपनी तरफ बुलाया और सीने से लगा दिया। मासूम बेटी का अपने पिता के लिए यह अंतिम संदेश वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 10
चारपाई पर सो रहे थे दंपती और बच्चे - फोटो : संवाद

घर में सो रहे परिवार पर तेजाब से हमला

बरेली के शेरगढ़ कस्बा के मोहल्ला डूंगरपुर में एक परिवार पर तेजाब से हमला किया गया। इसमें दंपती और उनके दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 04.00 बजे की बताई जा रही है। हमलावर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और मच्छरदानी में सो रहे दंपती पर तेजाब फेंककर फरार हो गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 10
मृतक छात्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुसाइड नोट में छलका बीटेक छात्र का दर्द

मम्मी-पापा! मुझे माफ कर देना... मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। अच्छा बेटा बन पाया न ही अच्छा छात्र। अगर अगला जन्म मिला तो फिर आऊंगा और आपके सारे सपने पूरे करूंगा। गोरखपुर में महादेव बॉयज हॉस्टल के कमरे से मिले इस सुसाइड नोट की हर पंक्ति 23 वर्षीय घनेंद्र चौधरी के भीतर चल रहे मानसिक संघर्ष को बयां कर रही थीं। नोट पढ़ने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और आसपास के लोग भी भावुक हो उठे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 10
मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल्ला नदवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

पहले सड़क पर नमाज की कही बात, फिर वापस ले ली मांग

अलीगढ़ शहर के सराय हकीम क्षेत्र के निवासी मुफ्ती मोहम्मद अब्दुल्ला नदवी ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से कांवड़ यात्रा और धार्मिक यात्राओं के लिए ट्रैफिक रोका जाता है, उसी तरह से आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज के लिए भी सड़क पर यातायात को एक से डेढ़ घंटे के लिए रोका जाए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना तो शाम को वह इससे पलट गए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 10
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर (एलओ) अमिताभ यश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर अनुचित और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 लागू होने के बावजूद कई कर्मचारी अनुशासनहीन पोस्ट कर रहे हैं। इससे विभाग की छवि प्रभावित हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

10 of 10
Kanpur Hotel Raid - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के होटल कांड की कहानी

कानपुर के रावतपुर में होटल रिद्धि पैलेस में पकड़े गए रैकेट का मास्टरमाइंड होटल संचालक प्रमोद गुप्ता ने होटल करीब ढाई महीने पहले किराये पर लिया। होटल के सभी 10 कमरों में एडॉप्टर में लगे हिडन कैमरे लगाए। इन कमरों में आने वाले ग्राहकों के चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें गंदे वीडियो की साइट्स को बेच देता था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें