फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जय श्रीराम के नारों के बीच अयोध्या रवाना हुए विधायक, उत्साह के बीच सपा रही निशाने पर, तस्वीरें

Mon, 12 Feb 2024 09:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
अयोध्या रवाना हुए यूपी विधानसभा सदस्य। - फोटो : amar ujala
यूपी के एनडीए व विपक्षी विधायक रविवार को लखनऊ विधानसभा के सामने से लग्जरी बसों में रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हो गए। इस दौरान सभी काफी उत्साहित थे और एक दूसरे से बातचीत करते नजर आए। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ सभी अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी विधायकों को अयोध्या दर्शन के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया पर अखिलेश यादव ने कहा था कि वह अयोध्या जरूर जाएंगे। अपने परिवार के साथ जाएंगे पर अभी नहीं जाएंगे।



इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सपा अध्यक्ष और उनके विधायकों ने भी जाने की बात कही है। वो लोग बाद में जाएंगे।



वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भी मुझे अयोध्या में होने का सौभाग्य मिला था और अब फिर रामलला के दर्शन करने जा रहा हूं। जब उनसे सपा के विधायकों के अयोध्या न जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सपा इस बार सफा हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
बस में सवार राजा भैया, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व अन्य।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय लोकदल के विधायक भी अयोध्या जा रहे हैं। रालोद व एनडीए का गठबंधन तय हो गया है।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्रीराम का नारा लगाया और कहा कि ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अब सफा हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
बस में सवार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अयोध्या रवाना होने से पहले वहां मौजूद मीडियाकर्मियों का अभिवादन करते हुए।
 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
बसपा विधायक उमा शंकर भी अयोध्या रवाना हो गए।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
मंत्री जी लेट हो गए तो अब अपने वाहन से जाएंगे। मौजूद स्टाफ ने कह बस में जगह नहीं।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
अयोध्या रवाना होने से पहले सभी ने जय श्रीराम का उद्घोष किया।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर कई विधायकों के परिजन भी साथ थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें