फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder: चेकोस्लोवाकिया की राइफल से दागी थीं दनादन गोलियां, पुलिस का दावा हवा-हवाई, 'गब्बर' को है ये शौक

Tue, 06 Feb 2024 01:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर गांव में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान उर्फ सिराज अहमद (70) और उसका बेटा फराज रविवार सुबह दुबग्गा तिराहे से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से डबल बैरल बंदूक, शस्त्र लाइसेंस व पासपोर्ट बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। दोनों के चेहरे पर न शिकन दिखी और न ही अफसोस। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 10
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
गौरलतब  है कि मोहम्मदनगर में दो फरवरी की दोपहर लेखपाल जमीन की पैमाइश करने पहुंचा था। तभी छह फुट जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। कुछ ही देर बाद लल्लन, उसके बेटे फराज, ड्राइवर अशरफी व साथी फुरकान ने फरीद अहमद के घर पर धावा बोलकर उसकी पत्नी फरहीन (लल्लन की सगी भतीजी), बेटे हंजला और मुनीर (लल्लन के चचेरे भाई) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
 
विज्ञापन

3 of 10
मुख्य आरोपी और उसका बेटा - फोटो : अमर उजाला
वारदात की रात ही पुलिस ने आरोपी अशरफी को गिरफ्तार कर लिया था। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि लल्लन व फराज मुरादाबाद में डेरा डाले थे। दोनों के पास पासपोर्ट है। दोनों पोलैंड जा चुके हैं। लल्लन के दो अन्य बेटे भी वहां रहते हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों पर एनएसए लगाया जाएगा। वहीं, आरोपी फुरकान की तलाश की जा रही है। 

 

4 of 10
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
चेकोस्लोवाकिया की राइफल से दागी थीं गोलियां
वारदात के बाद पुलिस का कहना था कि .315 बोर की राइफल से तीनों लोगों को गोली मारी गईं। मगर ये बात गलत पाई गई। रविवार को जब मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तब पुलिस ने इसको लेकर अहम खुलासा किया। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि जिस राइफल से लल्लन खान और उसके बेटे फराज ने गोलियां दागी थीं वह बीआरएनओ माउजर कॉमर्शियल राइफल 8.60 एमएम बोर है। जो मेड इन चेकोस्लोवाकिया है। दरअसल लल्लन खान शिकार का शौक रखता था। उसके पास दो लाइसेंसी शस्त्र थे। जिनसे वह हिरन का शिकार करता था। पूछताछ में उसने इस बारे में पुलिस को बताया।

 
विज्ञापन

5 of 10
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
संपत्ति का जुटाया जा रहा ब्योरा
सूत्रों के मुताबिक पुलिस और प्रशासन अब आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रहा है। इस केस में चार्जशीट लगाने के बाद पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। जिसके तहत अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी।

 
विज्ञापन

6 of 10
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
शरण देने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अब आरोपियों को शरण देने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। लखनऊ और मुरादाबाद के चार-पांच लोग चिह्नित किए गए हैं। इनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
नेपाल से रास्ते पोलैंड भागने का था इरादा
लल्लन और फराज के पास पासपोर्ट है। दोनों पोलैंड जा चुके हैं। लल्लन के दो अन्य बेटे भी वहां रहते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद वे सीधे मुरादाबाद चले गए थे। वहां से वे उत्तराखंड के रास्ते नेपाल जाने वाले थे। बाद में वे पोलैंड भाग जाते।

8 of 10
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
सर्विलांस पर थे मोबाइल नंबर, फोन ऑन करते ही मिली लोकेशन और पुलिस पहुंच गई
पुलिस ने कई मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए थे। इनमें से दो-तीन वे नंबर थे, जिनपर लल्लन ने वारदात के बाद कॉल किया था। दो नंबर लखनऊ व एक नंबर मुरादाबाद का था। लखनऊ पहुंचने के बाद एक नंबर पर आरोपियों ने बात की और अपना एक अन्य मोबाइल फोन ऑन किया। 

9 of 10
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
इससे पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। चंद मिनटों में टीम उन तक पहुंच गई। इससे पहले इटौंजा में टोल प्लाजा पर भी पुलिस ने घेराबंदी की, मगर वहां आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने एयरपोर्ट को भी अलर्ट किया था, जिससे आरोपी देश के बाहर न जा पाएं।
विज्ञापन

10 of 10
Triple Murder Photos - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित बोले- पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं, कातिल के घर पर चले बुलडोजर
पीड़ित फरीद पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि आरोपी को पुलिस इधर-उधर घुमाती रही, जो ठीक नहीं है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों के अवैध घरों पर बुलडोजर चलवाने की अपील की है। कहा कि आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त की जाए। उनका कहना है कि वह सीएम से मिलना भी चाहते हैं, ताकि न्याय मिल सके। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही कोतवाली में सैकड़ों लोग जुट गए। सभी ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें