फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में उड़ गई सीढ़ी: विमान पर यात्रियों के सवार होते समय हुआ हादसा, क्रू मेंबर ने दिखाई सूझबूझ, तस्वीरें

Sun, 17 Apr 2022 12:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सलाम एयर की उड़ान की बोर्डिंग के समय तेज आंधी के कारण अचानक स्टेप लैडर (सीढ़ी) पलटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान में यात्रियों के सवार होने के दौरान अचानक हुई इस घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। बाद में दूसरी स्टेप लैडर मंगाकर लगाई गई। इसके बाद यात्री विमान में सवार हो सके।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट से शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे मस्कट जाने वाले सलाम एयर (ओवी 798) विमान की उड़ान के लिए शनिवार तड़के बोर्डिंग हो रही थी। इस विमान से करीब 180 यात्रियों को यात्रा करनी थी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
कुछ यात्री विमान में सवार हो चुके थे, जबकि शेष यात्रियों को विमान में सवार होना था। इसी बीच अचानक तेज आंधी आने से विमान पर चढ़ने-उतरने वाली स्टेप लैडर अचानक पलट गई। इससे विमान में सवार हो चुके यात्री दहशत में आ गए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
विमान के क्रू मेंबर ने आनन-फानन विमान का दरवाजा बंद कर लिया।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट अधिकारियों ने दूसरी सीढ़ी मंगा कर शेष यात्रियों को उसके जरिए विमान पर पहुंचाया, जिसके बाद विमान रवाना हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
गनीमत रही कि सीढ़ी पलटने के समय कोई यात्री उस पर मौजूद नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें