फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिसकर्मियों की अनदेखी कर रहे वाहन सवार हो गए सतर्क, जब एसएसपी ने संभाला ट्रैफिक

Tue, 24 Jul 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
एसएसपी ने कराया यातायात संचालन - फोटो : amarujala
लखनऊ में सोमवार को कई बार बारिश होने से यातायात व्यवस्था दिन भर चरमराई रही। प्रमुख मार्गों पर लोग जाम से जूझे। जवाहर भवन के सामने भीषण जाम लगा देखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने खुद यातायात संचालन कराया। 
विज्ञापन

2 of 5
एसएसपी ने कराया यातायात संचालन - फोटो : amarujala
बारिश के चलते दोपहर से ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमराने लगी। हजरतगंज, चारबाग से लेकर महानगर, पॉलीटेक्निक, मुंशी पुलिया, टेढ़ी पुलिया, कैसरबाग चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, चौक, आलमबाग  समेत अनेक प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
एसएसपी ने कराया यातायात संचालन - फोटो : amarujala
दफ्तरों में छुट्टी के समय आसमान में काले बादल छाए देखकर लोगों में जल्दी घर पहुंचने की होड़ थी और भीषण जाम लग गया। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सिकंदर बाग चौराहा से अशोक मार्ग और गोखले मार्ग पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

4 of 5
एसएसपी ने कराया यातायात संचालन - फोटो : amarujala
इस बीच अशोक मार्ग से अपने आवास जा रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जवाहर भवन तिराहा पर गाड़ी से उतरे और अपनी टीम को साथ लेकर यातायात संचालन संभाला। यातायात पुलिसकर्मियों की अनदेखी कर रहे लोग सतर्क हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी ने कराया यातायात संचालन - फोटो : amarujala
तिराहे पर यातायात संचालन के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हजरतगंज व सिकंदर बाग चौराहा पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देेश देते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें