फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः रसूखदारों पर चला ट्रैफिक पुलिस का चाबुक, इनकी गाड़ियों के काटे गए चालान

Fri, 13 Sep 2019 08:16 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
एसयूवी से उतारी काली फिल्म - फोटो : amar ujala
लखनऊ में बृहस्पतिवार दोपहर को चलाए गए विशेष अभियान के तहत रसूखदारों पर यातायात पुलिस का चाबुक चला। इस दौरान सांसद के भाई, अधिकारी व वकीलों द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान काटा गया। एसयूवी से काली फिल्म उतारी गई।
विज्ञापन

2 of 5
एसयूवी से उतारी काली फिल्म - फोटो : amar ujala
एएसपी ट्रैफिक पूर्णेन्दु सिंह के मुताबिक, कटाई पुल पर काली फिल्म चढ़ी एसयूवी को रोका गया तो ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। उसने बताया कि गाड़ी एक सांसद के भाई की है।
विज्ञापन

3 of 5
एसयूवी से उतारी काली फिल्म - फोटो : amar ujala
काली फिल्म उतारते हुए बिना सीट बेल्ट चलाने की धाराओं में चालान कर जुर्माना वसूल किया। ऐसी ही दूसरी एसयूवी को रोका गया तो चालक ने बताया कि पिछली सीट पर उद्यान विभाग के डायरेक्टर बैठे हैं।

4 of 5
एसयूवी से उतारी काली फिल्म - फोटो : amar ujala
यातायात पुलिस ने चालान कर जुर्माना वसूल किया। उधर, हाईकोर्ट चौराहे पर यातायात पुलिस ने अधिवक्ता की गाड़ी के शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतरवाकर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसयूवी से उतारी काली फिल्म - फोटो : amar ujala
1355 वाहनों का चालान काटा गया। इसमें 525 बिना हेलमेट, 137 गलत दिशा से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। पांच वाहन सीज किए गए।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें