लखनऊ में बृहस्पतिवार दोपहर को चलाए गए विशेष अभियान के तहत रसूखदारों पर यातायात पुलिस का चाबुक चला। इस दौरान सांसद के भाई, अधिकारी व वकीलों द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान काटा गया। एसयूवी से काली फिल्म उतारी गई।
विज्ञापन
2 of 5
एसयूवी से उतारी काली फिल्म
- फोटो : amar ujala
एएसपी ट्रैफिक पूर्णेन्दु सिंह के मुताबिक, कटाई पुल पर काली फिल्म चढ़ी एसयूवी को रोका गया तो ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। उसने बताया कि गाड़ी एक सांसद के भाई की है।
विज्ञापन
3 of 5
एसयूवी से उतारी काली फिल्म
- फोटो : amar ujala
काली फिल्म उतारते हुए बिना सीट बेल्ट चलाने की धाराओं में चालान कर जुर्माना वसूल किया। ऐसी ही दूसरी एसयूवी को रोका गया तो चालक ने बताया कि पिछली सीट पर उद्यान विभाग के डायरेक्टर बैठे हैं।
4 of 5
एसयूवी से उतारी काली फिल्म
- फोटो : amar ujala
यातायात पुलिस ने चालान कर जुर्माना वसूल किया। उधर, हाईकोर्ट चौराहे पर यातायात पुलिस ने अधिवक्ता की गाड़ी के शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतरवाकर जुर्माना वसूला।