फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानसभा सत्र के पहले दिन बैलगाड़ियों पर चढ़कर पहुंचे सपाई, महंगाई, आरक्षण सहित कई मुद्दों पर किया प्रदर्शन, तस्वीरें

Tue, 17 Aug 2021 01:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा का सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन हालांकि सदन की कोई कार्यवाही नहीं हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विपक्ष के नेताओं ने कोरोना से मृत विधायकों को श्रद्घांजलि दी और फिर सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

वहीं, सत्र के पहले दिन सपाइयों के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। सपा नेता बैलगाड़ियों पर चढ़कर विधानसभा पहुंचे और सदन के अंदर व बाहर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सदन के अंदर जाते मंत्रियों से विरोध जताया।

वहीं, सदन के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक सुरेश श्रीवास्तव, औरैया विधायक रमेश चंद्र दिवाकर, नवाबगंज विधायक केसर सिंह, सलोन रायबरेली के विधायक दल बहादुर कोरी व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के साथ ही नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भी दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।





सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष गांव, गरीब, महिलाओं व विकास के हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। हमें उम्मीद है कि सदन में सार्थक चर्चा होगी।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
सपाई इस तरह बैलगाड़ियों से सत्र में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
उन्हें हजरतगंज में पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
सपाइयों ने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है। सरकार को इस पर ध्यान देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतें वापस लेनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
सपाइयों ने विधानसभा के सामने भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
विधानसभा सत्र में जाते मंत्रियों से विरोध जताते सपा विधायक व एमएलसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
सपा विधान मंडल दल के नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे को जोरशोर से उठाएगी। सरकार ने किसानों से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। खाद-बीज महंगा कर दिया गया। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। तमाम किसानों ने इस सीजन में खेत को खाली छोड़ दिए हैं। अनाज से लेकर दाल तक के दाम बढ़ गए हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से तमाम लोगों ने दम तोड़ दिया। युवाओं को नौकरी देने के वादे पर भी सरकार पूरी तरह से फेल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें