उत्तर प्रदेश में चार महीने बाद आज से छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खुल गए हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। लखनऊ के स्कूलों में बच्चों का फूलों व चॉकलेट से स्वागत किया गया। कानपुर रोड स्थित अवध कॉलेजिएट में छात्राएं स्कूल आईं तो शिक्षकों ने फूलों से उनका स्वागत किया। इसके अलावा उन्हें चॉकलेट भी दी गईं। सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। स्कूल खुलने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। सभी बच्चे और कर्मचारी मास्क लगाए हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पढाई करतीं छात्राएं
- फोटो : amar ujala
इंदिरा नगर के सी ब्लॉक स्थित आरएलबी स्कूल में भी कक्षाएं शुरू हो गईं हैं। कक्षाएं 9 से 12 तक दो पारियों में चलेंगी।
विज्ञापन
3 of 7
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं शुरू
- फोटो : amar ujala
सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षाएं प्रारंभ हुईं। कक्षाएं 9 से 12:00 तक दो पारियों में चलेंगी।
4 of 7
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते छात्र
- फोटो : amar ujala
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पढ़ाई करते छात्र व छात्राएं।
विज्ञापन
5 of 7
स्कूलों में छात्राओं का स्वागत
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि कई राज्यों में दो अगस्त से स्कूल खोले जा चुके हैं।
ं
विज्ञापन
6 of 7
टीचर से बात करती छात्रा
- फोटो : amar ujala
अभिभावकों के साथ स्टाफ को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से तय समयसारिणी में कॉलेज अपने टाइम टेबल व समय अनुसार कक्षाएं लगाएंगे। ऐसे में कोई एक तो कोई दो शिफ्ट में स्कूल खोलेगा।
शासन ने स्कूलों में शुरू होने वाली ऑफलाइन कक्षाओं के लिए दो शिफ्ट तय की हैं। इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र आधी क्षमता में सुबह 8 से 12 और दोपहर 12:30 से 4:30 बजे तक आएंगे। हालांकि स्कूल अपने संसाधन व छात्र संख्या के अनुसार अलग-अलग समय पर कक्षाएं चलाएंगे।