UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
राजधानी लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का भव्य लोकार्पण हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी इस परियोजना का उद्घाटन किया। भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और तकनीकी क्षमता को समर्पित यह वाटिका सीजी सिटी में विकसित की गई है। यहां स्थापित रिटायर्ड युद्धपोत INS गोमती पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होगा। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया के नाम से जाना जाता था। अब यूपी बदल चुका है। सीएम योगी की कोई सानी नहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
3 of 8
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने की विभागीय समीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को बताया नकारात्मक एजेंडा
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा की। इस दौरान पत्रकार वार्ता में भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधा। एक सवाल के जवाब में कॉकरोच जनता पार्टी को नकारात्मक एजेंडा बताया। कहा कि यह लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। देश की जनता सजग है और ऐसी राजनीति करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 8
अखिलेश पर डिप्टी सीएम का पलटवार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अखिलेश और ब्रजेश पाठक के बीच तकरार
सपा मुखिया अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पीडीए फार्मूले और सरकार के कामकाज को लेकर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। अखिलेश ने पाठक को नाकाम बताया, जबकि पाठक ने उनके आरोपों का जवाब देते हुए सपा की राजनीति पर सवाल उठाए। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
अपार्टमेंट की लिफ्ट के नीचे दबकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत
अलीगढ़ में युवक एक महिला से मिलने के लिए अपार्टमेंट में आया। उसने लिफ्ट का शटर खोला। जैसे ही उसने उसके अंदर पैर रखा, वह लिफ्ट के गड्ढे में जा गिरा। ऊपर से लिफ्ट आ गई और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अपार्टमेंट पहुंचे और घटना की जानकारी ली। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
6 of 8
पड़ोसी परिवार ने बीच सड़क युवती को पीटा
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसी परिवार ने बीच सड़क युवती को पीटा, बाल पकड़कर खींचे
यूपी में सुल्तानपुर में युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि मामूली विवाद में पड़ोसी गोपीचंद्र यादव और उसके परिवार ने युवती को जमकर पीटा। उसके बाल खींचे, फिर थप्पड़ों की बारिश कर दी। युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
7 of 8
नानी-नातिक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं
संभल में अपने भाई के बच्चों के मुंडन संस्कार में मायके आई महिला एवं उसकी नातिन की ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे सड़क पर गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए है। मासूम समेत दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
महोबा में पारिवारिक समारोह में न जाने से नाराज व्यक्ति ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यहां पढ़ें पूरी खबर...