फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन 22 हजार लोग पहुंचे चिड़िया घर, पार्क हाउसफुल, 50 में बिका 10 वाला टिकट, तस्वीरें

Sat, 02 Jan 2021 08:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
नए साल के पहले दिन शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के सभी पार्क हाउसफुल थे और सड़कों पर भीषण जाम। हालात यह थे कि सुबह से शाम तक हजरतगंज से लेकर गोमतीनगर तक समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
नरही में चिड़ियाघर और गोमतीनगर में जनेश्वर मिश्रा पार्क व अंबेडकरपार्क के पास भीड़ जुटने व बेतरतीब वाहन खड़े करने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी यातायात सामान्य करने में लगे रहे, लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

3 of 10
हजरतगंज चौराहे से लेकर पार्क रोड कालिदास चौराहे तक लगा जाम। - फोटो : amar ujala
साल के पहले दिन लोग परिवार संग घूमने फिरने निकले। सबसे अधिक भीड़ हजरतगंज इलाके में सहारागंज मॉल, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, रेस्टोरेंट में थीं। इसके अलावा हनुमान सेतु मंदिर, काली मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से श्रद्धालु जुटने लगे थे।

4 of 10
हनुमान सेतु में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
पार्किंग की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को वाहन सड़क पर खड़े करने पड़े। इससे जाम लग गया। वहीं, नरही इलाके में स्थित चिड़ियाघर में वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि पार्किंग को बंद करना पड़ा। इसके बाद लोगों ने सड़कों के आसपास वाहन खड़े कर दिये। चिड़ियाघर के दोनों गेट की तरफ यही हाल रहा।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
एक तरफ सिविल अस्पताल चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। इसके कारण मरीज व तीमारदारों को परेशानी हुई। वहीं, डीजीपी आवास की तरफ वाली गेट पर नए मंत्री आवास, वन विभाग कॉलोनी और वाईएमसीए चौराहे तक वाहनों की कतारें लगी थीं। इसके चलते लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
जनेश्वर मिश्रा पार्क व इमामबाड़ा की तरफ भी रेंगते रहे वाहन
जनेश्वर मिश्रा पार्क, शहीद स्मारक, अंबेडकर पार्क, बड़ा व छोटा इमामबाड़ा, रूमी गेट, घंटाघर, सतखंडा इलाके में भी वाहन जाम में फंसकर रेंगते रहे। पार्किंग भरने के बाद लोगों ने सड़कों पर वाहन खड़े कर दिए थे। इसके चलते कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। स्थानीय पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
नाकाफी साबित हुए पार्किंग के इंतजाम
कुछ स्थानों पर यातायात पुलिस ने पहले सही डायवर्जन दे रखा था। नरही में चिड़ियाघर की तरफ आने वाले रास्ते पर रोक लगा रखा था। वहीं, जनेश्वर मिश्रा पार्क के आसपास खाली स्थानों पर पार्किंग के इंतजाम भी किये गये थे। लेकिन यह व्यवस्था नाकाफी साबित हुई।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
देर शाम को महानगर से हजरतगंज की तरफ आने वाले दोनों फ्लाईओवर पर भीषण जाम लग गया था। यहां की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने में पुलिस को एक घंटे लग गए।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
ऐसी मारामारी... 10 का टिकट 50 में बिका
जनेश्वर मिश्र में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते सैकड़ों लोगों को 10 का टिकट 50 में खरीदना पड़ा। दलालों ने इसका पूरा फायदा उठाया।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
- 30 हजार टिकट जनेश्वर मिश्र पार्क में बिके।
- 22 हजार से ज्यादा लोगों ने की चिड़िया घर की सैर
- साल के पहले दिन 22,600 लोगों ने चिड़िया घर की सैर की।
- 2500 टिकट लोहिया पार्क में बिके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें