वहीं, नए साल का जश्न मनाने में कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी करना भारी पड़ेगा। प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत दुकानों, मार्केट, मॉल, रेस्टोरेंट व फूड प्वाइंट पर बिना मास्क लगाने या भीड़ इकट्ठा होने पर दुकान का चालान किया जाएगा। सभी जगह की वीडियोग्राफी व सीसीटीवी फुटेज को अनिवार्य बनाया गया है। इसकी निगरानी जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीमें करेंगी।