फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बकरी चोरी करने पर दी तालिबानी सजा, दो युवकों को बांधा और नहर में डुबा-डुबा कर पीटा

Mon, 28 Dec 2020 10:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 5
बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को तालिबानी सजा देते हुए न सिर्फ रस्सी से बांध दिया गया बल्कि नहर में डुबो-डुबोकर पीटा भी गया। सोमवार को मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
पहले तो पुलिस अधिकारी मामले को दबाते रहे लेकिन बाद में मामला तूल पकड़ने पर प्रकरण की जांच कराने का दावा करने लगे। पुलिस का दावा है कि जिन लोगों ने युवकों की पिटाई की है, उन्हें चिह्नित कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह सलोन कोतवाली क्षेत्र के सरायं अख्तियार गांव का होना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दो युवकों ने एक व्यक्ति की बकरी चुरा ली थी। बकरी चुराने के आरोप में ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पहले रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया और फिर दोनों को गांव के किनारे ले जाकर नहर में डुबो-डुबोकर पीटा। इससे उन्हें गंभीर चोटें भी आईं।
 

4 of 5
बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने के बाद भी स्थानीय पुलिस और अफसर हरकत में नहीं आए। पुलिस अफसर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के बजाय वीडियो को पुराना होना बताने लगे। जिस तरह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप में युवकों की पिटाई दिख रही थी, वह तालिबानी सजा जैसा था। बताते हैं कि कुछ लोगों की वजह से युवकों की जान बची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
सलोन कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों की पिटाई का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो काफी पुराना है। पिटाई करने वालों को चिह्नित कराया जा रहा है। साथ ही जिन दो युवकों की पिटाई हुई है, उनके भी नाम व पते के बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
-विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें