लखनऊ मेंं मड़ियांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। परिवारीजन उसे आननफानन में लोहिया अस्पताल ले गए। सोशल मीडिया से भनक लगने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। परिवारीजन ने शराब के ठेके पर झगड़े में गोली मारे जाने की की जानकारी दी। घटनास्थल पर पुष्टि न होने पर पुलिस टीम उसके घर पहुंची। कमरे में खून के निशान व बुलेट मिलने पर घर वालों से तहकीकात शुरू की गई।