लखनऊ में पीपल के पेड़ों पर लटके ये घंट (घट) बेजुबान होकर भी मौतों की कहानी बयां कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते हो रही मौतों की रफ्तार अगर यूं ही बढ़ती रही तो शायद इन घड़ों के लिए पीपल के पेड़ों की टहनियां भी कम पड़ जाएंगी।
अंतिम संस्कार के बाद इंदिरानगर सेक्टर-13, सेक्टर-19 और कैलाश कुंज से खींची गई इन तस्वीरों में दिख रहे घंट की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि यहां इसके बाद घंट टांगने की जगह ही नहीं बचेगी। बता दें कि बीते दिनों लखनऊ ने हर रोज मौतों का बढ़ता हुआ आंकड़ा देखा। हाल ये रहा है कि रात-दिन श्मशान में चिताओं को जलाया गया। हालांकि, अभी कुछ कमी आई है।
यह भी पढ़े - लखनऊ: अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार तक के पैकेज, अर्थी को कंधा देने से लेकर जलाने तक का रेट तय