फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: गिड़गिड़ाता रहा फल विक्रेता पर बाट छीनकर भाग गए पुलिस वाले, फोटो वायरल होने पर मांगी माफी

Fri, 24 Sep 2021 08:04 PM IST
ishwar ashish मोहम्मद इमरान, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : मोहम्मद इमरान
राजधानी लखनऊ के समतामूलक चौराहे पर शनिवार को एक फल विक्रेता फल बेच रहा था। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उसने मास्क भी लगा रखा था। इसके बावजूद वर्दी के नशे में चूर कुछ पुलिस वालों ने उससे बदसलूकी की और उसके तराजू के बाट लेकर चले गए। (सभी फोटो- मोहम्मद इमरान)

इस दौरान फल विक्रेता दीपू सोनकर उनसे गिड़गिड़ाता रहा पर उन्होंने एक न सुनी। फल विक्रेता उनकी बाइक के सामने खड़ा होकर गुहार लगाता रहा पर पुलिस वालों ने एक न सुनी और बाइक की डिक्की में बाट रखकर चले गए।

फल विक्रेता हताश होकर वापस लौट आया पर इस पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग जागा और बदसलूकी करने वालों से जवाब मांगा गया।

हजरतगंज एसएचओ श्याम बाबू शुक्ला ने मामले का संज्ञान लेते हुए फल वाले से माफी मांगी और उसे इलेक्ट्रॉनिक तराजू दिया साथ ही उसके ठेले के सभी फल भी खरीद लिए।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : मोहम्मद इमरान
फल विक्रेता दीपू सोनकर समता मूलक चौराहे पर फल बेच रहा था। उसने मास्क पहन रखा था।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : मोहम्मद इमरान
तभी दो पुलिस वाले आए और उसके तराजू के बाट लेकर अपनी बाइक की डिक्की में रख लिया।

4 of 7
- फोटो : मोहम्मद इमरान
दीपू उनसे गुहार लगाता रहा पर उन्होंने एक न सुनी।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : मोहम्मद इमरान
पुलिस वाले बाट लेकर चले गए।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : मोहम्मद इमरान
पूरी कोशिश करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो दीपू निराश होकर वापस लौट आया। पुलिस वालों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो पुलिसकर्मियों से जवाब मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : मोहम्मद इमरान
हजरतगंज एसएचओ श्याम बाबू शुक्ला ने फल विक्रेता से माफी मांगी और उसे इलेक्ट्रॉनिक तराजू दिया और उसके सभी फल खरीद लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें